Congress Working Committee (CWC) meeting underway at All India Congress Committee (AICC) headquarters in Delhi
- फोटो : ANI
कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक चल रही है। बैठक में जम्मू-कश्मीर समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में सीडब्ल्यूसी की बैठक हो रही है।
इसके अलावा आगामी 10 अगस्त को भी सीडब्ल्यूसी की बैठक प्रस्तावित है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा होगी।
कांग्रेस कार्य समिति की बैठक मंगलवार को ऐसे वक्त पर हो रही है जब सरकार ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को हटाने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने से संबंधित संकल्प पत्र और जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक को लोकसभा में पारित करा लिया।
इससे पहले राज्यसभा ने सोमवार को अनुच्छेद 370 की अधिकतर धाराओं को खत्म कर जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख को दो केंद्र शासित क्षेत्र बनाने संबंधी सरकार के दो संकल्पों एवं विधेयक को मंजूरी दे दी थी।