फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावों की तैयारी: उत्तर प्रदेश सहित सभी चुनावी राज्यों में कोरोना को बड़ा मुद्दा बनाएगा विपक्ष, भाजपा वैक्सीन लेकर तैयार

Tue, 22 Jun 2021 03:09 PM IST
Harendra Chaudhary अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी ने कोरोना के मुद्दे पर लगातार केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने कोरोना के पहले और दूसरे दौर के पहले ही इसकी गंभीर चिंताओं से देश को आगाह करने की कोशिश की थी। कांग्रेस का आरोप है कि उसकी इन चिंताओं को सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया और यही वजह रही कि दूसरी लहर के दौरान कोरोना के कारण भारी संख्या में लोगों की मौत हुई...
विज्ञापन
राहुल गांधी- प्रियंका गांधी - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी की शुरुआत से ही इससे निपटने के तरीकों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में गंभीर मतभेद रहा है। केंद्र सरकार ने जहां अपने तरीकों को कोरोना की गंभीरता को कम करने में प्रभावी बताया है, वहीं विपक्ष ने इसके लिए उसे कटघरे में खड़ा किया और कहा कि सरकार कोरोना की भयावहता को भांपने और उससे निपटने में बिल्कुल नाकाम रही है। आज जिस तरह राहुल गांधी ने कोरोना पर श्वेत पत्र जारी कर सरकार को घेरने की कोशिश की और कोरोना फंड बनाने की मांग की, उससे यह साफ़ जाहिर हो गया है कि विपक्ष इसे बड़ा चुनावी मुद्दा बनाने की तैयार है।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कोरोना के मुद्दे पर लगातार केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने कोरोना के पहले और दूसरे दौर के पहले ही इसकी गंभीर चिंताओं से देश को आगाह करने की कोशिश की थी। कांग्रेस का आरोप है कि उसकी इन चिंताओं को सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया और यही वजह रही कि दूसरी लहर के दौरान कोरोना के कारण भारी संख्या में लोगों की मौत हुई।

मंगलवार को भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनकी मंशा केवल अंगुली उठाना नहीं है। वे चाहते हैं कि सरकार कम से कम अब कोरोना की गंभीरता को समझे और प्रभावी कदम उठाये जिससे लोगों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाया जा सके।
विज्ञापन




कांग्रेस ने केवल हमला करने की ही रणनीति नहीं अपनाई है। इसी दौरान उसके सहयोगी संगठनों ने लोगों की भरपूर मदद कर सेवा की एक अनूठी मिसाल कायम की है। यूथ कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास और एनएसयूआई अध्यक्ष नीरज कुंदन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में लोगों को भोजन-पानी, मास्क, दवाएं, इंजेक्शन और ऑक्सीजन पहुंचाने का काम किया है। संगठन के इस काम से जनता में यह सन्देश गया है कि कांग्रेस केवल सरकार से सवाल करने का काम ही नहीं कर रही है, बल्कि वह सेवा कर लोगों की मदद भी करना चाहती है।

प्रियंका गांधी भेज रहीं पत्र

उत्तर प्रदेश में लगभग छह महीने बाद ही विधानसभा चुनाव घोषित होने वाले हैं। यहां भी कांग्रेस कोरोना के मुद्दे पर बेहद प्रभावी तरीके से सामने आई है। इस दौरान उसने न केवल योगी आदित्यनाथ सरकार पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है, बल्कि समय-समय पर उसने सरकार को सलाह भी दी है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने अमर उजाला से कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश के सभी नव निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों, पंचायत सदस्यों को पत्र लिखकर उनकी कोरोना से लड़ाई में सहभागिता की बात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य बिलकुल भी राजनीतिक नहीं है। प्रियंका गांधी के पत्र में कहीं भी राजनीतिक मुद्दा नहीं उठाया जा रहा है, वे उनसे केवल यही अपील कर रही हैं कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते इस विषय की गंभीरता को समझते हुए अपने लोगों का बचाव करें, उन्हें वैक्सीन लगवाएं और उन्हें कोरोना की तीसरी लहर से बचाएं।

कोरोना के कमजोर पड़ते ही सरकार के काम ढीले पड़ गये हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश कांग्रेस वर्किंग कमेटी अभी भी पूरी शिद्दत से लोगों की सेवा में जुटी है। अभी 21 जून को ही कांग्रेस ने 30 हजार सैनिटाइजर गोरखपुर, संत कबीर नगर, जौनपुर, वाराणसी, मिर्जापुर और अन्य अआस्पास के क्षेत्रों में भेजे हैं। कांग्रेस केवल सामान ही नहीं भेज रही है, बल्कि अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से उनका छिड़काव भी करवा रही है। यह साबित करता है कि कांग्रेस इस मुद्दे पर जनता के बीच बेहद गंभीरता से जुटी हुई है।
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं का सम्मान

यूपीसीसी कार्यकर्ताओं ने न केवल सेवा की, बल्कि उन लोगों का सम्मान भी किया है जिन्होंने इस कोरोना काल में अपना जीवन दांव पर लगाकर लोगों की जान बचाने में भूमिका निभाई है। ऐसे कोरोना योद्धाओं को भी प्रियंका गांधी की तरफ से पत्र भेजकर उनके कार्य की सराहना की जा रही है। पार्टी के ये काम जनता के बीच उसके लिए सहानुभूति पैदा करने का काम कर रहे हैं।

भाजपा भी तैयार

भाजपा नेता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के सवाल को बेबुनियाद और राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने स्वयं ही कुछ सवालों का जवाब देते हुए आरोप लगाया है कि कोरोना का सबसे बड़ा खतरा कांग्रेस शासित राज्यों में ही उभरा। उनका आरोप था कि कांग्रेस ने हर कदम पर कोरोना के मामले में भ्रम फैलाने की कोशिश की, जिससे इसके प्रति लोगों में गलतफहमी पैदा हुई। उन्होंने कहा कि आज जब देश ने एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड बनाया है, कांग्रेस को इसमें भी राजनीति नजर आ रही है। कोरोना पर कांग्रेस और भाजपा के इन जवाबी हमलों और विपक्ष की तैयारियों ने यह साफ़ कर दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा बनकर उभरेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें