फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का पलटवार: ‘फर्जी टूलकिट’ प्रचारित कर रही भाजपा, नड्डा और पात्रा के खिलाफ दर्ज कराएंगे मामला

Tue, 18 May 2021 03:15 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा की ओर से कांग्रेस पर आरोप लगाने के बाद पार्टी ने इसका पलटवार किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव गौड़ा ने कहा कि फर्जी टूलकिट मामले को लेकर हम संबित पात्रा और जेपी नड्डा के खिलाफ एफआईआर कराएंगे।
विज्ञापन
जेपी नड्डा और संबित पात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के शोध विभाग के प्रमुख और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव गौड़ा ने ‘टूलकिट’ से जुड़े भाजपा के दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ‘फर्जी टूलकिट’ प्रचारित कर रही है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ पार्टी ‘जालसाजी’ की प्राथमिकी दर्ज कराएगी।

विज्ञापन


गौड़ा ने ट्वीट किया कि भाजपा ‘कोविड कु्प्रबंधन’ पर फर्जी टूलकिट का दुष्प्रचार कर रही है और इसे कांग्रेस के शोध विभाग से जोड़ रही है। हम जालसाजी को लेकर जेपी नड्डा और संबित पात्रा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा रहे हैं। उन्होंने दावा किया, ‘‘हमारा देश कोविड की तबाही का सामना कर रहा है, ऐसे समय लोगों को राहत प्रदान करने की बजाय भाजपा बेशर्मी के साथ फर्जीवाड़ा कर रही है।’’
 

बता दें कि भाजपा ने मंगलवार को कांग्रेस पर कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों में भ्रम फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का आरोप लगाया और कहा कि इस संकट काल में विपक्षी दल की ‘‘गिद्धों की राजनीति’’ उजागर हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर ये आरोप लगाए थे।
विज्ञापन


एक ‘‘टूलकिट’’ का हवाला देते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि कोरोना के समय जब पूरा देश महामारी से लड़ रहा है तो कांग्रेस ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए भारत को पूरे विश्व में ‘‘अपमानित और बदनाम’’ करने की कोशश की है। संबित पात्रा ने यह भी कहा कि कांग्रेस कोरोना के नाम पर भ्रम फैला रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें