आज ब्लैक फंगस के लक्षणों पर होगी चर्चा
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के दौर में स्वस्थ रहना सबसे बड़ी चुनौती है। इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर जाने-माने विशेषज्ञ आपको बताएंगे कि ब्लैक फंगस की पहचान कैसे करें? कोरोना से उबर चुके लोग इस खौफनाक बीमारी के लक्षण कैसे पहचानें? साथ ही, किस तरह सावधानी बरतकर आप इससे बच सकते हैं। विशेषज्ञ रोज शाम पांच बजे अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव चर्चा करेंगे। इसमें आप अपने सवाल पूछ सकते हैं।
इस विषय पर होगी लाइव चर्चा
18 मई यानी आज शाम ब्लैक फंगस के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस दौरान ब्लैक फंगस का मुकाबला करने के तरीकों पर चर्चा होगी। अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के माध्यम से कोरोना महामारी को लेकर आज हो रही चर्चा में विशेषज्ञ जानकारी देंगे। इस दौरान नोएडा स्थित विनायक अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सौरभ चौधरी पाठकों के सवालों के जवाब देंगे।
लाइव चर्चा से ऐसे हो सकते हैं रूबरू
बता दें कि कोरोना वायरस से निपटने के तरीके जानने के लिए आपको बस अमर उजाला के फेसबुक पेज (www.facebook.com/Amarujala/) या यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/user/NewsAmarujala) पर आना होगा। यहां आप रोजाना शाम 5 बजे वीडियो के माध्यम एक्सपर्ट्स से रूबरू हो सकेंगे और कमेंट बॉक्स में अपने सवाल पूछकर उनके जवाब जान सकेंगे। इन वीडियो के नोटिफिकेशन पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल को तुरंत सब्सक्राइब कर लीजिए, जिससे आपसे यह लाइव चर्चा किसी भी हाल में मिस न हो।
ऐसा है कोरोना का हाल
गौरतलब है कि देश में महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में जारी बेतहाशा वृद्धि ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। महामारी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत देखी जा रही है।