फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी गिरफ्तार: असम पुलिस ने गुजरात के पालनपुर से किया गिरफ्तार, वडगाम से हैं विधायक

Thu, 21 Apr 2022 08:11 AM IST
देव कश्यप एएनआई, पालनपुर

सार

वडगाम विधायक और कांग्रेसी नेता जिग्नेश मेवाणी पालनपुर के सर्किट हाउस में रुके हुए थे। इसी बीच देर रात असम पुलिस की एक टीम पालनपुर सर्किट हाउस पहुंची और जिग्नेश मेवाणी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने किया गिरफ्तार। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वडगाम विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवाणी को असम पुलिस ने पालनपुर सर्किट हाउस से बुधवार रात करीब 11:30 बजे गिरफ्तार किया। यह जानकारी मेवाणी की टीम से जुड़े एक कार्यकर्ता ने दी है। उन्होंने कहा, 'पुलिस ने अभी तक हमारे साथ एफआईआर की प्रति साझा नहीं की है। प्रथम दृष्टया में हमें उनके खिलाफ असम में दर्ज कुछ मामलों के बारे में सूचित किया गया है।' जानकारी के मुताबिक, मेवाणी को सड़क मार्ग से अहमदाबाद ले जाया गया, जहां से उन्हें ट्रेन से असम के गुवाहाटी ले जाया जाएगा। 

विज्ञापन


जिग्नेश मेवाणी ने बताई कुछ और वजह
मेवाणी ने कहा कि हो सकता है कि मेरे किसी ट्वीट के सिलसिले में मुझे गिरफ्तार किया गया हो। हालांकि मुझे अभी तक इस गिरफ्तारी का सही कारण पता पुलिस की तरफ से नहीं बताया गया है। वहीं मेवाणी की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस नेता जगदीश ठाकोर ने कहा कि जिग्नेश के खिलाफ आरएसएस पर ट्वीट करने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। यह एक विधायक को डराने-धमकाने का प्रयास है।
विज्ञापन


मेवाणी के समर्थन में सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता
वहीं आधी रात को जैसे ही मेवाणी के समर्थकों को इस गिरफ्तारी का पता चला वैसे ही सभी अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंच गए और असम पुलिस के खिलाफ जमकर नारे लगाए।




विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें