फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 जुलाई 2016 से PMO जानता था नीरव मोदी की कारस्तानी: कांग्रेस

Fri, 16 Feb 2018 03:22 PM IST
शशिधर पाठक, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला
विज्ञापन

नीरव मोदी और उनसे जुड़ी कंपनियां देश के सबसे बड़े बैंक घोटाले को अंजाम दे रही थी और केन्द्र सरकार सो रही थी। यह केन्द्र सरकार पर कांग्रेस का ताजा आरोप है। कांग्रेस ने इसके लिए केन्द्र सरकार के किसी बड़े आदमी का नीरव मोदी को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। पार्टी के मीडिया विभाग के प्रभारी और प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसे लेकर केन्द्र सरकार से पांच सवाल पूछे हैं। सुरजेवाला का आरोप है कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को इस धोखाधड़ी के प्रकरण की 26 जुलाई 2016 से ही जानकारी थी।

विज्ञापन


रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह मामला किसा जांच एजेंसी या केन्द्र सरकार के तंत्र की जानकारी में आने से पहले पता था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इस मामले की न केवल 26 जुलाई 2018 से जानकारी थी, बल्कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी इसका संज्ञान लिया था। इसके बावजूद नीरव मोदी और उनसे जुड़े लोग देश के 70 साल के इतिहास में सबसे बड़ा बैंक घोटाला करके पैसा लूटकर विदेश भाग गए।

सुरजेवाला का कहना है कि समय पर जानकारी मिलने के बाद भी केन्द्र सरकार सो रही थी। उसने समय पर कदम नहीं उठाए। सरकार की एजेंसियों ने भी कोई सतर्कता नहीं दिखाई। इसका नतीजा यह हुआ कि नीरव मोदी देश का पैसा लेकर विदेश भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


राहुल गांधी का ट्वीट वार
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीटर के जरिए प्रधानमंत्री पर हमला बोला है। अपने ट्वीट संदेश में राहुल गांधी ने कहा है कि नीरव मोदी का यह भारत को लूटना का तरीका है। पहले उसने प्रधानमंत्री के साथ नजदीकी बढ़ाई, उन्हें गले लगाया। उनके साथ दावोस में दिखाई दिया। इन सब प्रभाव का इस्तेमाल करके वह देश का 12 हजार करोड़ रुपये लूटा और जब सरकार ने दूसरी तरफ मुंह फेरा तो वह विजय माल्या की तरह देश से भाग गया।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह नीरव मोदी द्वारा बताया गया तरीका है। राहुल गांधी के इस ट्वीट पर केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने भाजपा कार्यलय में मीडिया को संबोधित करते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें