फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: बोम्मई के दलित परिवार के घर नाश्ता करने पर कांग्रेस का आरोप, कहा- केवल ब्रांडेड चाय पिलाई गई

Thu, 13 Oct 2022 09:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

कांग्रेस द्वारा गुरुवार को शेयर किए गए वीडियो में कथित तौर पर अधिकारियों को एक दलित परिवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा सहित अन्य लोगों को साधारण चाय के बजाय केवल ब्रांडेड और पैकेज्ड चाय पाउडर परोसने का निर्देश देते हुए दिखाया गया है।
विज्ञापन
बसवराज बोम्मई और बीएस येदियुरप्पा। - फोटो : Facebook : @BasavarajSBommai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में अगले साल अप्रैल माह में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी दलों ने वोटरों को अपने-अपने पक्ष में लामबंद करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच, कर्नाटक में भाजपा ने मंगलवार को जन संकल्प यात्रा शुरू की थी। इसी यात्रा के क्रम में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और भाजपा के कद्दावर नेता बीएस येदियुरप्पा ने होसपेट के नजदीक एक गांव में दलित के घर पर नाश्ता किया था। उनके इस कदम को लेकर कांग्रेस ने एक वीडियो पोस्ट करके निशाना साधा है। इस वीडियो में अधिकारी दलित परिवार को ब्रांडेड और पैकेज्ड चाय परोसने का निर्देश देते दिख रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि इससे संघ परिवार की मानसिकता पता चलती है। 

विज्ञापन


कांग्रेस द्वारा गुरुवार को शेयर किए गए वीडियो में कथित तौर पर अधिकारियों को एक दलित परिवार को मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और भाजपा नेता बी एस येदियुरप्पा सहित अन्य लोगों को साधारण चाय के बजाय केवल ब्रांडेड और पैकेज्ड चाय पाउडर परोसने का निर्देश देते हुए दिखाया गया है। वीडियो में, एक पुलिस उप-निरीक्षक के साथ एक अधिकारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वे नमूना लेंगे। वीडियो के आखिर में एक स्थानीय समाचार पत्र की रिपोर्ट दिखाई गई है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिकारियों ने दलित परिवार को ब्रांडेड आइटम का उपयोग करने के लिए कहा था। इसके अलावा इसमें यह दावा भी किया गया है कि मुख्यमंत्री और अन्य लोगों को पैकेज्ड पानी की बोतल दी गई थी।

इसे लेकर कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा कि 'दलित के घर भोजन' के तमाशे में संघ परिवार की मानसिकता उजागर हो गई है। वहीं, इससे पहले कर्नाटक में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने भी इसे लेकर हमला किया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा की सरकार ने दलितों और पिछड़े लोगों के लिए कुछ नहीं किया है। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव एवं पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी इस पर तंज कसा। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर चिक्कमंगलुरु में दलित कार्यकर्ताओं के साथ कथित तौर पर मारपीट और उन्हें बंदी बनाए जाने का जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा। 
विज्ञापन


सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, कर्नाटक की बोम्मई सरकार में दलितों पर अत्याचार थम नहीं रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इसमें 54 फीसदी की वृद्धि हुई है। बोम्मई-येदियुरप्पा फोटो खिंचवाने के लिए एक दलित के घर गए हैं और  भाजाप नेता ने 16 दलितों को बंदी बनाया है और एक असहाय महिला ने अपने बच्चा खो दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें