फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: बजट बहस की शुरुआत राहुल गांधी ने क्यों नहीं की? कांग्रेस सूत्रों का दावा- हंगामे से बचना था मकसद

Tue, 10 Feb 2026 09:03 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने लोकसभा में बजट बहस की शुरुआत जानबूझकर नहीं की, ताकि सत्तापक्ष द्वारा संभावित व्यवस्थित हंगामे से अहम चर्चा बाधित न हो।

विज्ञापन
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में बजट पर चर्चा की शुरुआत को लेकर चल रही अटकलों के बीच कांग्रेस सूत्रों ने बड़ा खुलासा किया है। उनके मुताबिक, कई विपक्षी नेता चाहते थे कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ही बजट बहस की शुरुआत करें, लेकिन उन्होंने ऐसा न करने का सुझाव दिया। वजह बताई गई सत्तापक्ष द्वारा संभावित इंजीनियर्ड हंगामे, जिससे अहम चर्चा बाधित हो सकती थी।

विज्ञापन


कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, राहुल गांधी का मानना था कि यदि वह बहस की शुरुआत करते हैं तो ट्रेजरी बेंच की ओर से जानबूझकर व्यवधान पैदा किया जा सकता है, जिससे बजट जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा पटरी से उतर सकती है। इसी कारण उन्होंने फैसला किया कि वह बाद में बजट पर अपनी बात रखेंगे।

बुधवार को बजट पर बोल सकते हैं राहुल गांधी
सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी के बुधवार को बजट पर बोलने की संभावना है। उन्होंने यह भी जोर दिया कि बजट पर बहस विपक्ष के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इससे जनता से जुड़े मुद्दों को उठाने और सरकार को घेरने का मौका मिलता है।
विज्ञापन


विपक्षी दलों की रणनीति पर मंथन
मंगलवार सुबह संसद भवन परिसर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कक्ष में विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई। इस बैठक में बजट सत्र को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। कई नेताओं की राय थी कि राहुल गांधी को बहस की शुरुआत करनी चाहिए, लेकिन अंततः उनकी सलाह को मानते हुए फैसला बदला गया।

लोकसभा में गतिरोध टूटा, बजट पर चर्चा शुरू
कई दिनों से जारी गतिरोध के बाद मंगलवार दोपहर लोकसभा में बजट पर चर्चा शुरू हो सकी। यह गतिरोध विपक्ष की उस मांग के कारण था, जिसमें वे चाहते थे कि राहुल गांधी को बजट से इतर कुछ मुद्दों पर बोलने की अनुमति दी जाए। दोपहर 2 बजे, दो बार स्थगन के बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे कृष्ण प्रसाद तेनेटी ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर से बहस की शुरुआत करने को कहा। इसके बाद थिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने बजट चर्चा का आगाज किया।

स्पीकर के खिलाफ नोटिस के बाद बदला माहौल
सूत्रों के अनुसार, विपक्षी दलों द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के प्रस्ताव का नोटिस दिए जाने के बाद सदन के माहौल में नरमी आई और बजट पर चर्चा का रास्ता साफ हुआ। गौरतलब है कि 2 फरवरी से लोकसभा में बार-बार हंगामा देखने को मिला था। इस दौरान सात कांग्रेस सांसदों और एक CPI(M) सांसद को बजट सत्र के शेष हिस्से के लिए निलंबित भी किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें