फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौचमुक्त को लेकर गोवा सरकार के दावे झूठे: कांग्रेस

Sun, 01 Sep 2019 10:13 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
गोवा कांग्रेस - फोटो : Twitter
विज्ञापन

गोवा में विपक्षी दल कांग्रेस ने रविवार को भाजपा नीत राज्य सरकार के उस दावे को चुनौती दी कि सभी ग्राम पंचायत इलाके खुले में शौचमुक्त हो गए हैं।

विज्ञापन


विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष दिगंबर कामत ने कहा सरकार ने खुले में शौचमुक्त होने का दर्जा पाने के लिए तथ्यों और आंकड़ों में हेरफेर कर झूठी तस्वीर पेश की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन के लिये मशहूर गोवा की छवि प्रभावित होगी। पंचायत मंत्री मॉविन गोडिन्हो ने कहा था कि सभी 180 पंचायतें आधिकारिक रूप से खुले में शौचमुक्त घोषित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन


कामत ने गोडिन्हो के इस दावे को चुनौती दी कि सरकार ने इन इलाकों में सामूहिक शौचालयों समेत पर्याप्त संख्या में शौचालय बनाए हैं।

उन्होंने कहा कि विधानसभा को मुहैया कराई गई जानकारी दर्शाती है कि बड़ी संख्या में घरों में शौचालय की सुविधा का अभाव है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें