कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। पार्टी ने कहा कि सरकार ने चारों श्रम संहिताओं (लेबर कोड) के अंतिम नियम लागू कर दिए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि ये नए श्रम कानून आजादी के बाद से मजदूरों अधिकारों पर सबसे बड़ा हमला हैं।
यह भी पढ़ें- 'ये नाकामी के सबूत हैं': PM मोदी की अपील पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, बोले- देश चलाना उनके बस की बात नहीं
उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारत के श्रमिकों के लिए अपने दृष्टिकोण पर दृढ़ संकल्पित है। हम अपने पांच सूत्री श्रमिक न्याय एजेंडा के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
इसके साथ ही मोदी सरकार द्वारा श्रम कानूनों में किए गए बदलावों की समीक्षा करना।'
यह भी पढ़ें- Telangana Road Accident: यू-टर्न ले रही कार से भिड़ी स्पोर्ट्स बाइक, दो बच्चों समेत पांच की गई जान
यह 21 नवंबर, 2025 से प्रभावी हो गईं। इन चार संहिताओं को 29 श्रम कानूनों का आधुनिकीकरण और समेकन करके एक सरल और समकालीन ढांचे में शामिल करने के लिए पेश किया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि चारों संहिताओं के अंतर्गत नियम अब सरकार के आधिकारिक राजपत्र में अधिसूचित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही श्रम संहिताओं के पूर्ण कार्यान्वयन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।