फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: ‘भाजपा राज्य सरकार को अस्थिर करने की हास्यास्पद कोशिश कर रही’, कांग्रेस का बड़ा आरोप

Sat, 28 Oct 2023 01:57 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा पर उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए 'ऑपरेशन कमल' का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे अपने प्रयासों में सफल नहीं होंगे, क्योंकि कांग्रेस का कोई भी विधायक इसका शिकार नहीं बनेगा।
 
विज्ञापन
सिद्धारमैया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोला है। उसने आरोप लगाया है कि भाजपा दक्षिणी राज्य में उसकी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन


ऑपरेशन कमल नहीं होगा सफल
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा पर उनकी सरकार को अस्थिर करने के लिए 'ऑपरेशन कमल' का प्रयास करने का आरोप लगाया। कहा कि वे अपने प्रयासों में सफल नहीं होंगे, क्योंकि कांग्रेस का कोई भी विधायक इसका शिकार नहीं बनेगा।

कुछ बड़ी हस्तियां हमारे विधायकों...
कर्नाटक के डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा, 'हम जानते हैं कि एक बड़ी साजिश रची जा रही है, लेकिन यह सफल नहीं होगी। कुछ बड़ी हस्तियां हमारे विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही हैं।'

कांग्रेस विधायकों से संपर्क कर रही भाजपा

विज्ञापन

वहीं, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक मीडिया रिपोर्ट साझा की, जिसमें पहली बार कांग्रेस विधायक बने रविकुमार गौड़ा (गनिगा) के हवाले से कहा गया है कि भाजपा नेताओं की एक टीम दलबदल की पेशकश के साथ विधायकों से संपर्क कर रही है।

पार्टी के प्रति वफादार हैं हमारे नेता
उन्होंने कहा, 'बिना नेता या एजेंडे वाली पार्टी जनादेश को खत्म करने के अपने पुराने पैतरे आजमा रही है। दिल्ली में अपने आकाओं की देखरेख में कर्नाटक भाजपा हमारी सरकार को अस्थिर करने की एक और हास्यास्पद कोशिश कर रही है, लेकिन हमारे विधायक कांग्रेस पार्टी के प्रति वफादार हैं। हमें गारंटी जारी करने के लिए प्रशंसा मिल रही है।’ 

वेणुगोपाल ने कहा कि शायद उन्हें पहले एक एलओपी और पार्टी अध्यक्ष ढूंढना चाहिए? 

50 करोड़ रुपये और मंत्री पद जैसे लालच
इससे पहले, देवगौड़ा ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि साल 2019 में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के गिरने के पीछे एक टीम थी, जो अब कांग्रेस विधायकों को 50 करोड़ रुपये और मंत्री पद जैसे लालच दे रहे हैं। यह टीम चार विधायकों से पहले ही संपर्क कर चुकी है। 

उन्होंने कहा कि इसके सबूत हैं और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। बता दें, कांग्रेस की शानदार जीत के बाद सिद्धरमैया ने 20 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें