फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कांग्रेस ने जारी की दो सूची, कैथल से रणदीप सुरजेवाला के बेटे को टिकट, 86 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Thu, 12 Sep 2024 03:44 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक 86 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। रात साढ़े 11 बजे 40 नामों के एलान के बाद एक और सूची जारी की गई जिसमें 5 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गये। 
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा चुनाव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गहमागहमी तेज है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने देर रात उम्मीदवारों की एक के बादा एक दो सूची जारी कीं। पहले बुधवार रात पार्टी ने 40 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए। इस सूची में रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला का भी नाम शामिल है। पार्टी ने कैथल विधानसभा से उन्हें चुनावी समर में उतारा है। वहीं, कलायत से विकास सहारण को टिकट मिल गया है। इसके बाद एक और सूची देर रात जारी हुई जिसमें पांच उम्मीदवार उतारे गये। इस तरह अब कांग्रेस ने 86 उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं।  

विज्ञापन


तीसरी सूची में सुरजेवाला के अलावा, पंचकुला से चंद्र मोहन, अंबाला शहर से निर्मल सिंह, जगाधरी से अकरम खान, फतेहाबाद से बलवान सिंह दौलतपुरिया, हिसार से राम निवास रारा, बवानी खेड़ा (एससी) से प्रदीप नरवाल और हथीन से मोहम्मद इसराइल शामिल हैं।

देर रात जारी सूची में अम्बाला केंट से परिमल परि, पानीपत ग्रामीण से सचिन कुंडू, रानियां से सर्व मित्र कम्बोज, नरवाना से सतबीर दबलेन और तिगांव से रोहित नागर को उम्मीदवार बनाया गया। 
विज्ञापन


आज नामांकन का आखिरी दिन
कांग्रेस हरियाणा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के साथ सीट बंटवारे की बातचीत में भी लगी हुई थी, जिसमें दोनों ओर से कड़ी सौदेबाजी चल रही थी। हालांकि, बाद में कुछ बात नहीं बन सकी और आप ने तब से अपने प्रत्याशियों की कई सूचियां जारी की हैं।गौरतलब है कि आज नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। 

  इससे पहले, कांग्रेस ने शुक्रवार को 32 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया था। उस सूची में गढ़ी सांपला-किलोई से पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा, होडल से राज्य इकाई के प्रमुख उदय भान और जुलाना से पहलवान विनेश फोगट के नाम की घोषणा हुई थी। 

भाजपा ने भी जारी की थी अंतिम सूची
इससे पहले, भाजपा ने देर शाम तीन उम्मीदवारों की अपनी तीसरी और अंतिम सूची जारी की थी। पार्टी ने महेंद्रगढ़ से अपने वरिष्ठ नेता राम बिलास शर्मा को टिकट नहीं दिया है। उनकी जगह पर कंवर सिंह यादव को मैदान में उतारा गया है। सिरसा से भाजपा ने रोहताश जांगड़ा को जबकि, फरीदाबाद एनआईटी सीट से सतीश फागना को उम्मीदवार बनाया है। इसके साथ ही भाजपा ने सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

राम बिलास शर्मा को आभास हो गया था कि पार्टी उन्हें इस सीट से टिकट नहीं देगी, इसलिए उन्होंने उम्मीदवार घोषित किए जाने से पहले दिन में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। अब वह निर्दलीय मैदान में होंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें