फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने कर्नाटक के चार बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने की सिफारिश की

Tue, 12 Feb 2019 01:09 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने कर्नाटक में अपने बागी विधायकों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सोमवार को दल-बदल कानून के तहत चार विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष से अयोग्य करार देने की सिफारिश की है। कार्रवाई इसलिए की जा रही है, क्योंकि ये विधायक लगातार पार्टी की अवज्ञा कर रहे थे और विधानसभा और संसदीय दल की बैठकों में नहीं जा रहे थे। कांग्रेस ने स्पीकर रमेश कुमार को उमेश जाधव, महेश कुमाथली, रमेश जरकिहोली और बी नागेंद्र के खिलाफ कार्रवाई करने की अर्जी दी है। 

विज्ञापन


इससे पहले पार्टी ने इन विधायकों को अनुशासन में रहने की चेतावनी दी थी। कांग्रेस विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर एक पत्र के साथ चारों विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने के समर्थन में दस्तावेज सौंपे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडुराव और उप मुख्यमंत्री डॉ. जी परमेश्वरा भी थे। उल्लेखनीय है कि मंत्रिपरिषद में शामिल नहीं किये जाने से जरकिहोली सहित अन्य विधायक नाराज थे और पार्टी की बैठकों में भी शामिल नहीं हो रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें