फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा चुनाव: चिदंबरम बोले, भाजपा को हराने की इच्छुक किसी भी पार्टी का समर्थन लेने को हैं तैयार 

Sat, 08 Jan 2022 03:27 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

चिदंबरम ने कहा, कांग्रेस अपने दम पर भाजपा को हराने में सक्षम है, लेकिन अगर कोई पार्टी भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस का समर्थन करना चाहती है, तो मैं क्यों ना कहूं?
विज्ञापन
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस गोवा विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने की इच्छुक किसी भी पार्टी का समर्थन स्वीकार करने के लिए तैयार है। उनका यह बयान तृणमूल कांग्रेस पार्टी के गोवा डेस्क प्रभारी महुआ मोइत्रा के सुझाव के तुरंत बाद आया है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन को तैयार है।

विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, मैंने आज अखबार में गठबंधन पर तृणमूल कांग्रेस का बयान पढ़ा है, आधिकारिक बयान का इंतजार करें। कांग्रेस अपने दम पर भाजपा को हराने में सक्षम है, लेकिन अगर कोई पार्टी भाजपा को हराने के लिए कांग्रेस का समर्थन करना चाहती है, तो मैं क्यों ना कहूं? 2017 में 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में अधिकतम 17 सीटें जीतने के बावजूद पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस की ताकत कम हो गई।
पार्टी के काफी संख्या में विधायक भाजपा में चले गए और दो तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। फिलहाल विधानसभा में पार्टी के दो विधायक बचे हैं। कांग्रेस पहले ही जीएफपी के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन का एलान कर चुकी है। जबकि तृणमूल ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की है। मोइत्रा ने भाजपा और जीएफपी को टैग करते हुए ट्विट किया था, भाजपा को हराने के लिए तृणमूल कुछ भी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें