फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा विधानसभा चुनाव: टीएमसी प्रदेश प्रभारी बोले- भाजपा को हराने के लिए करेंगे हर संभव प्रयास, राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं 

Sat, 08 Jan 2022 03:08 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

तृणमूल कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी महुआ मोइत्रा ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि भाजपा इस राज्य में सरकार न बना पाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के विरोध वाली पार्टियों में से आम आदमी पार्टी भी एक है। 
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासत तेज हो गई है। इस बीच तृणमूल कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी महुआ मोइत्रा ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि भाजपा इस राज्य में सरकार न बना पाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के विरोध वाली पार्टियों में से आम आदमी पार्टी भी एक है। 

विज्ञापन


एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोइत्रा ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है। टीएमसी प्रदेश प्रभारी ने यह बात गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ टीएमसी के गठबंधन के सवाल पर कही। दरअसल, कुछ दिन पहले मोइत्रा ने एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा को हराने के लिए टीएमसी कुछ भी करेगी। इस ट्वीट में उन्होंने कांग्रेस व जीएफपी को शामिल किया था। जबकि,आम आदमी पार्टी को इसमें शामिल नहीं किया गया था। शनिवार को उन्होंने कहा कि हो सकता है कि मैनें आम आदमी पार्टी को उस ट्वीट में शामिल न किया हो, लेकिन हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि भाजपा बैक डोर से भी सरकार न बना पाए। इसमें मैं 'आप' को भी शामिल कर रहा हूं। हालांकि, मोइत्रा ने यह भी कहा कि अभी तक चुनावी गठबंधन पर कोई बात नहीं हुई है। यह एक सामान्य विचार है, जिसे हम गोवा के लोगों के सामने रख रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें