फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस ने लगाया जोर, भाजपा भी पीछे नहीं

Sun, 12 Mar 2017 11:59 PM IST
amarujala.com: शशिधर पाठक
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव और गोवा के प्रभारी दिग्विजय सिंह ने राज्य में पार्टी की सरकार बनाने के लिए राजनीतिक दांव पेंच तेज कर दिया है। वहीं भाजपा ने केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था। नितिन गडकरी के पास सकारात्मक संकेत हैं और भाजपा ने रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के तौर पर उतार कर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है।
विज्ञापन


40 सदस्यीय गोवा में कांग्रेस को 17 सीटें मिली हैं। भाजपा के खाते में  13 सीटें आई हैं। यह संख्या कांग्रेस के विधायकों से चार कम है और सरकार गठित करने के लिए दोनों दलों को कम से कम 21 विधायकों की दरकार है। ऐसे में राज्यपाल के साथ-साथ अन्य विधायकों का महत्व बढ़ गया है।

भाजपा राज्यपाल मृदुला सिन्हा से भेंट करके सरकार बनाने का दावा पेश कर चुकी है। वहीं परंपरा के अनुसार राज्यपाल पहले सबसे अधिक सीट जीतकर आये राजनीतिक दल को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करता है। हालांकि संविधान विशेषज्ञों के अनुसार राज्यपाल इस संदर्भ में विवेक के आधार पर निर्णय ले सकता है। उसे जिस के पास बहुमत साबित करने का भरोसा हो उसे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किंग मेकर का महत्व

किंग मेकर का महत्व
गोवा में किंग मेकर का महत्व बढ़ गया। महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के 3 विधायक चुनाव जीते हैं। गोवा फारवर्ड पार्टी के भी तीन विधायक जीते हैं। वहीं एक निर्दलीय विधायक को सफलता मिली है। ऐसे में दोनों राष्ट्रीय दलों ने 21 विधायकों का साथ पाने के लिए दोनों दलों और एक निर्दल पर डोरे डालना शुरु कर दिया है। भाजपा के नेता जहां आश्वस्त हैं, वहीं कांग्रेस भी निर्दल विधायक के अलावा तीन अन्य विधायकों का समर्थन मिलने का दावा कर रही है।

सरकार बनी तो रक्षा मंत्री देंगे इस्तीफा

भाजपा नेताओं का कहना है कि  गोवा में 21 विधायकों का समर्थन मिलने के बाद रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। नया पदभार संभालने से पहले पार्रिकर रक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देंगे। फिलहाल मनोहर पार्रिकर काफी पहले गोवा का मुख्यमंत्री बनने के लिए इच्छुक हैं और वह प्रधानमंत्री मोदी तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के संपर्क में है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें