फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल: सियांग प्रोजेक्ट पर सियासी घमासान तेज, कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से पूछे तीखे सवाल

Tue, 10 Nov 2026 02:49 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश

सार

अरुणाचल प्रदेश में प्रस्तावित सियांग बांध परियोजना पर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और भाजपा सांसद से जवाब मांगा। पार्टी ने 27 से अधिक गांवों और 1.5 लाख आदि समुदाय के लोगों के विस्थापन, पर्यावरण और सांस्कृतिक पहचान पर खतरे की आशंका जताई।
विज्ञापन
किरेन रिजिजू, केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश में प्रस्तावित 11,200 मेगावाट की सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट (एसयूएमपी) को लेकर सियासी विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की चुप्पी पर सवाल उठाए और उनसे राज्य से जुड़े कई अहम मुद्दों पर अपना रुख स्पष्ट करने की मांग की। पार्टी ने खास तौर पर सियांग नदी पर प्रस्तावित जलविद्युत परियोजना को लेकर चिंता जताई। साथ ही, अरुणाचल पूर्व से भाजपा सांसद तापिर गाओ की परियोजना के समर्थन में दिए गए बयान की भी आलोचना की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'किताब का नाम बिलॉन्गिंग नहीं व्हाइटवॉशिंग होना चाहिए': सोनिया गांधी की किताब पर भाजपा हमलावर, क्या लगाए आरोप?

कांग्रेस का आरोप है कि इस विशाल बांध परियोजना से प्रभावित होने वाले स्थानीय 'आदि' समुदाय की चिंताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है। पार्टी के मुताबिक, 27 से अधिक गांवों और आदि समुदाय के 1.5 लाख से ज्यादा लोगों का भविष्य अनिश्चितता में पड़ सकता है। उन्हें विस्थापन, पुश्तैनी जमीन के डूबने, सांस्कृतिक पहचान खत्म होने और पर्यावरणीय नुकसान जैसी आशंकाओं का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


जनविरोध के बावजूद परियोजना की प्रक्रिया आगे बढ़ाने पर सवाल
कांग्रेस ने पूछा कि जब परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है और उनकी कई चिंताओं का समाधान नहीं हुआ है, तो इसकी 'प्री-फिजिबिलिटी रिपोर्ट' (पीएफआर) तैयार करने की प्रक्रिया आगे क्यों बढ़ाई जा रही है? पार्टी ने कहा कि परियोजना को लेकर स्थानीय लोगों की सहमति, पुनर्वास, मुआवजे और आजीविका की सुरक्षा जैसे मुद्दे अब भी अनसुलझे हैं।

हालांकि, पार्टी ने माना कि यारलुंग त्सांगपो नदी पर चीन की ओर से बनाए जा रहे बुनियादी ढांचे को देखते हुए अरुणाचल प्रदेश का रणनीतिक महत्व बेहद अहम है। कांग्रेस ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर जनपरामर्श और आदिवासी समुदायों के अधिकारों को दरकिनार नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: सरकार के खिलाफ टिप्पणी करना पड़ा भारी? कोलकाता पुलिस के इंस्पेक्टर निलंबित; जानें पूरा मामला

चीन के दावों और सीमा संबंधी चिंताओं पर भी मांगा जवाब
कांग्रेस ने रिजिजू से अरुणाचल प्रदेश पर चीन के बार-बार किए जाने वाले दावों, विभिन्न स्थानों के नाम बदलने और सीमा से जुड़े मुद्दों पर भी जवाब मांगा। पार्टी ने खास तौर पर तक्सिंग-माजा और लोंगजू सेक्टर में सामने आई सीमा संबंधी चिंताओं का जिक्र किया। कांग्रेस ने अरुणाचल फ्रंटियर हाईवे के लिए भूमि मुआवजे में कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी उठाया। पार्टी ने खास तौर पर लाडा-चायांगताजो मार्ग पर दिए गए मुआवजे की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की और सवाल किया कि क्या उचित सत्यापन के बाद वास्तविक जमीन मालिकों को भुगतान मिला है या फिर प्रभावशाली लोगों और बिचौलियों को इसका लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें