फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के स्वास्थ्य में आया सुधार, रुटीन जांच के लिए हुई थीं भर्ती

Fri, 31 Jul 2020 07:26 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी गुरुवार को रुटीन जांच के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुई थीं। शुक्रवार को अस्पताल की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया कि गांधी की सेहत में संतोषजनक सुधार आया है। सोनिया गांधी को गुरुवार की शाम करीब सात बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन

 

बता दें कि सोनिया गांधी पिछले कुछ सालों के दौरान कई बार अस्वस्थ हुईं हैं। उनके विदेश में उपचार कराने की खबरें भी आई थीं। इससे पहले फरवरी में भी उन्हें पेट में दर्द की वजह से भर्ती करवाया गया था। भर्ती होने से कुछ घंटे पहले सोनिया ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक भी की थी।

बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत पार्टी के शीर्ष नेता भी शामिल हुए थे। बता दें कि पिछले साल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोनिया को पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें