फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरने का बनाया प्लान, विपक्षी दलों को भी करेंगे एकजुट

Thu, 06 Sep 2018 05:34 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
वरिष्ट कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा, अशोक गहलोत (बीच में) और अहमद पटेल। (फाइल फोटो)
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गुरुवार को बैठक हुई। जिसमें पेट्रोल-डीजल के दाम में बार-बार बढ़ोतरी, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में गिरावट और राफेल सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई तथा इस बात पर सहमति बनी कि दूसरे विपक्षी दलों के साथ मिलकर इन मुद्दों पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरा जाएगा।

विज्ञापन


बैठक में पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, संगठन महासचिव अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, कांग्रेस के सभी महासचिव और राज्यों के प्रभारी शामिल हुए। बैठक के बाद कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इस बैठक में यह सहमति बनी कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में बार बार की जा रही बढ़ोतरी प्रमुख मुद्दा है, जनता बहुत परेशान है। इस पर सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दलों को साथ लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में लगातार गिरावट, राफेल और भ्रष्टाचार के अन्य मुद्दों पर भी बात हुई। कांग्रेस नेता ने कहा कि सरकार के खिलाफ देश के अलग अलग हिस्सों में आंदोलन किया जाएगा। इस बारे में पार्टी की प्रदेश इकाइयां भी अपने स्तर पर रणनीति तय करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें