फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो पहले रुपये पर भाषण देते थे वो अब मौन बैठे हैं: कांग्रेस

Thu, 06 Sep 2018 05:08 PM IST
भाषा, नयी दिल्ली
विज्ञापन
Randeep Surjewala (File Photo)
विज्ञापन

कांग्रेस ने डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत अब तक के सबसे निचले स्तर पर जाने को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि 2014 से पहले रुपये में गिरावट को लेकर भाषण देने वाले अब मौन बैठे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 'लुढ़कता रुपया, पहुंचा 72 रुपए के पार, वित्तीय घाटा बढ़ेगा, महंगाई ने मचाया हाहाकार।' उन्होंने कहा कि जो 2014 में रुपये पर भाषण देते थे, वो मौन होकर बैठे हैं। वित्त मंत्री से सवाल पूछो, तो अंतरराष्ट्रीय कारणों की दुहाई देते हैं। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि सच्चाई यह है कि भाजपा की नीतियों ने अर्थव्यवस्था का बंटाधार कर दिया है।  

दरअसल, रुपया गुरुवार को कारोबार में 37 पैसे की तेज गिरावट के साथ पहली बार प्रति डॉलर 72 के नीचे चला गया। दोपहर बाद रुपए की विनिमय दर 72.12 रुपए प्रति डॉलर पर चल रही थी। जो बीते बुधवार के बंद की तुलना में 37 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें