फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में सुगबुगाहट, दो कार्यकारी अध्यक्षों की नियुक्ति पर अटकलें तेज

Fri, 07 Jun 2019 09:02 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं। राहुल कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की बात पर अड़े हुए हैं। ऐसी स्थिति में पार्टी के सदस्य कांग्रेस के एक से ज्यादा कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के अपने मॉडल को पेश करने की प्रक्रिया में जुट गए हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में कुछ नाम प्रस्तावित किए गए हैं। 

विज्ञापन


मीडिया में आई खबरों के मुताबिक पार्टी के नए उत्तराधिकारी के बारे में काफी मंथन के बाद पार्टी के सदस्यों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्ष होने चाहिए। उनमें से एक अगर दक्षिण भारत से हो तो पार्टी के लिए अच्छा होगा। वहीं एक प्रस्ताव यह भी है कि कार्यकारी अध्यक्ष अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों में से होने चाहिए।

इनमें अनुसूचित जाति के दो नेता सुशील कुमार शिंदे और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हैं। वहीं इनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी युवा अध्यक्ष के तौर पर लिया जा रहा है। कयास हैं कि नया सेट-अप संसद के बजट सत्र से पहले हो सकता है।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक क्षेत्रीय नेता, जिन्होंने पार्टी नेतृत्व की राय में और कांग्रेस के अभियान में पूरा योगदान नहीं दिया, वह इसकी कीमत चुका सकते हैं। इनमें से एक राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हैं। इसके पहले चर्चा थी की पार्टी ने तीन कार्यकारी अध्यक्ष के लिए प्रस्ताव दिया था। उत्तर, दक्षिण और पूर्वी भारत से एक-एक और अगर चौथा अध्यक्ष पश्चिम भारत से चुना जाए तो कोई हर्ज नहीं। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें