फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने भाजपा और चीन को बताया भाई-भाई, कहा- जिनके घर शीशे के, वे दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंका करते

Sun, 28 Jun 2020 06:40 PM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस में जुबानी और सोशल मीडिया पर जंग जारी है। बता दें कि भारत और चीन के बीच सीमा को लेकर तनाव चल रहा है। जिसके चलते यह दोनों बड़ी पार्टियां आमने सामने हैं और एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट करते हुए भाजपा से सवाल किया है कि भाजपा और आरएसएस को फंडिंग कौन करता है? 
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक तस्वीर शेयर करते हुए इन्हें बीजेपी-चीनी भाई-भाई बताया है। बता दें कि इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाया था कि साल 2005-06 में राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से तीन सौ हजार करोड़ अमेरिकी डॉलर की राशि मिली थी। वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि जिनके खुद के घर शीशे के बने हों, वे दूसरों के घर पर पत्थर नहीं फेंका करते।
 

बता दें कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को राजीव गांधी फाउंडेशन को लेकर कांग्रेस से दस तीखे सवाल किए थे। नड्डा ने कहा कि मैं सोनिया को ये कहना चाहता हूं कि कोरोना के कारण या चीन की स्थिति के कारण मूल प्रश्नों से बचने का प्रयास न करें। भारत की फौज देश की और हमारी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें