फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कल होगी कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक, सोनिया गांधी करेंगी अध्यक्षता, कई वरिष्ठ नेता लेंगे भाग

Thu, 27 Jan 2022 12:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शुक्रवार को होने वाली कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक अहम मानी जा रही है। इस बैठक में पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन
सोनिया गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कल यानी शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक होने जा रही है। इस वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी करेंगी। वहीं इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, एके एंटनी, केसी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, के सुरेश, जयराम रमेश, मनिकम टैगोर और रवनीत बिट्टू शामिल होंगे। दरअसल, पार्टी की संसदीय रणनीति के बारे में निर्णय लेने के लिए संसद के प्रत्येक सत्र से पहले यह बैठक बुलाई जाती है।

विज्ञापन


एक फरवरी को आम बजट
देश का आम बजट आने में महज पांच दिन बाकी रह गया है। 1 फरवरी 2022 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। साल 2014 से सत्ता में आने के बाद यह मोदी सरकार का 8वां बजट होगा। कोविड -19 महामारी की तीसरी लहर और बढ़ती महंगाई की मार के बीच इस बजट के लोक-लुभावन होने की उम्मीद की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें