फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 worldcup: पाकिस्तान से भारत की हार पर कांग्रेस मीडिया कोऑर्डिनेटर ने किया ट्वीट, ट्रोलर्स ने दिया करारा जवाब 

Mon, 25 Oct 2021 12:06 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राधिका खेड़ा ने अपने ट्विटर बायो में खुद को कांग्रेस का राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर लिखा है। इसके अलावा 2020 दिल्ली चुनाव में वह विधानसभा प्रत्याशी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव व यूथ कांग्रेस की सोशल मीडिया हेड भी खुद को लिखती हैं। 
 
विज्ञापन
राधिका खेड़ा का ट्विटर बायो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्वकप में भारत के अभियान की शुरुआत हार से हुई। पाकिस्तान के हाथों पहली बार विश्वकप में मिली शिकस्त से हर भारतवासी दुखी है। कई लोग भारतीय टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो कई हार और जीत को खेल का हिस्सा बता रहे हैं। पाकिस्तान की शानदार जीत और भारत की हार पर सोशल मीडिया पर भरमार है। कई ट्रोलर्स भारतीय क्रिकेट टीम और विराट कोहली को ट्रोल कर रहे हैं, तो वहीं पाकिस्तानी ट्रोलर भी इस जीत पर मजे ले रहे हैं। 

विज्ञापन





इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया संयोजक राधिका खेड़ा के ट्वीट ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के हाथों भारत की करारी हार के बाद ट्विटर पर लिखा- 'क्यों भक्तों, आ ग्या स्वाद? करवा ली बेइज्ज्ती???'
विज्ञापन

ट्रोलर्स ने किया ट्रोल 
राधिका खेड़ा के ट्वीट के बाद ट्रोलर्स ने जमकर उनके ट्वीट पर कमेँट किए। ट्रोलर्स ने राधिका को ट्रोल करते हुए लिखा कि जो टीम हारी है, वह भक्तों की टीम नहीं है। भारत की टीम है। मेरी टीम है। इस टीम ने बहुत बार खुशी मनाने का मौका दिया है। 
विज्ञापन



एक ट्रोलर ने लिखा है कि हां हम दुखी हैं क्योंकि हमारी टीम हारी है। आपको बधाई क्योंकि आपकी टीम जीत गई। इसी तरह एक ने लिखा कि भारत-पाकिस्तान मैच को राजनीति का हिस्सा न बनाएं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें