टी20 विश्वकप में भारत के अभियान की शुरुआत हार से हुई। पाकिस्तान के हाथों पहली बार विश्वकप में मिली शिकस्त से हर भारतवासी दुखी है। कई लोग भारतीय टीम प्रबंधन और खिलाड़ियों पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो कई हार और जीत को खेल का हिस्सा बता रहे हैं। पाकिस्तान की शानदार जीत और भारत की हार पर सोशल मीडिया पर भरमार है। कई ट्रोलर्स भारतीय क्रिकेट टीम और विराट कोहली को ट्रोल कर रहे हैं, तो वहीं पाकिस्तानी ट्रोलर भी इस जीत पर मजे ले रहे हैं।
इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय मीडिया संयोजक राधिका खेड़ा के ट्वीट ने नया बवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के हाथों भारत की करारी हार के बाद ट्विटर पर लिखा- 'क्यों भक्तों, आ ग्या स्वाद? करवा ली बेइज्ज्ती???'
ट्रोलर्स ने किया ट्रोल
राधिका खेड़ा के ट्वीट के बाद ट्रोलर्स ने जमकर उनके ट्वीट पर कमेँट किए। ट्रोलर्स ने राधिका को ट्रोल करते हुए लिखा कि जो टीम हारी है, वह भक्तों की टीम नहीं है। भारत की टीम है। मेरी टीम है। इस टीम ने बहुत बार खुशी मनाने का मौका दिया है।
एक ट्रोलर ने लिखा है कि हां हम दुखी हैं क्योंकि हमारी टीम हारी है। आपको बधाई क्योंकि आपकी टीम जीत गई। इसी तरह एक ने लिखा कि भारत-पाकिस्तान मैच को राजनीति का हिस्सा न बनाएं।