फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shashi Tharoor: थरूर बोले- भाजपा सरकार को बदलना हमारा आखिरी लक्ष्य, अधीर के बयान को लेकर कही ये बात

Sat, 27 Jan 2024 04:28 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shashi Tharoor: शशि थरूर ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी ने डेरेक ओ ब्रायन से माफी मांगकर अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को अब यहीं खत्म कर देना चाहिए। 
विज्ञापन
शशि थरूर। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने तृणमूल कांग्रेस सांसद पर टिप्पणी की थी। उन्हें 'विदेशी' बताया था। हालांकि, कांग्रेस नेता ने बाद में माफी मांग ली थी। अब इस मामले पर तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर ने शनिवार को प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अधीर ने माफी मांगकर अच्छा किया है और इस मुद्दे को अब यहीं पर खत्म किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा, 'मुझे लगता है कि हमें अब इस मुद्दे को खत्म कर देना चाहिए, क्योंकि अधीर ने अपने बयान को लेकर माफी मांग ली है। यह उन्होंने अच्छा किया।'

थरूर ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, 'गठबंधन में सीटों के बंटवारे पर राज्यवार चर्चा हो रही है। किसी के भी पास 'सभी के लिए एक ही साइज में फिट' वाला समाधान नहीं है। हर राज्य में अलग-अलग कहानी होगी। मुझे लगता है कि केंद्र सरकार को बदलने के लिए जिन चीजों की जरूरत है हम उस पर फोकस करेंगे और यही हमारा आखिरी लक्ष्य है।' 
विज्ञापन


राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में विपक्षी नेताओं के न जाने पर भी बोले थरुर
साथ ही कांग्रेस सांसद थरूर ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को पीएम मोदी का कार्यक्रम बताया। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष के नेता इसमें जाते तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थक की भूमिका में दिखाई देने लगते। इस दौरान विपक्षी नेताओं की मौजूदगी प्रधानमंत्री मोदी के सहायक की भूमिका में ला सकती थी। उन्होंने 22 जनवरी के कार्यक्रम में शामिल न होने के कांग्रेस नेतृत्व के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि आम चुनाव खत्म होने के बाद वहां जाएंगे, तब तक मंदिर की ओर से राजनीतिक ध्यान हट जाएगा।

साथ ही थरूर ने इस बात पर भी जोर दिया कि लोगों को यह समझना चाहिए कि भगवान राम या किसी भी हिंदू देवी-देवता पर भाजपा का एकाधिकार नहीं है। हम भाजपा की राजनीतिक कवायद का हिस्सा नहीं बनना चाहते।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें