फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत जोड़ो यात्रा: केरल के अलप्पुझा से 12वें दिन की शुरुआत, कार्यकर्ताओं के उत्साह से जोश में दिखे राहुल

Mon, 19 Sep 2022 09:21 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत जोड़ो यात्रा के 12वें दिन की शुरुआत राहुल गांधी ने वडकल समुद्र तट पर मछुआरा समुदाय के साथ चर्चा से की। उन्होंने इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा कीं।
विज्ञापन
राहुल की भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : Twitter@ Jairam Ramesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अलाप्पुझा के पुन्नापरा अरवुकड़ में अपने 12वें दिन 'भारत जोड़ी यात्रा' की शुरुआत की। पद यात्रा के दौरान राहुल लोगों का अभिवादन करते नजर आए। वहीं पदयात्रा शुरू करने से पहले राहुल ने सुबह छह बजे वडकल समुद्र तट पर मछुआरा समुदाय के साथ चर्चा की। इस दौरान राहुल गांधी ने बढ़ती ईंधन लागत, कम सब्सिडी, घटती मछली स्टॉक और अन्य मुद्दों के बीच पर्यावरण विनाश की चुनौतियों पर चर्चा की।

विज्ञापन


कई वरिष्ठ नेता राहुल के साथ
बता दें कि यात्रा सोमवार को पुन्नपरा से शुरू हुई और इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के मुरलीधरन, कोडिक्कुन्निल सुरेश, रमेश चेन्नीथला, के सी वेणुगोपाल और विपक्ष के नेता वी डी सतीसन गांधी के साथ थे। यात्रा का प्रातःकाल लगभग 16 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद कलावूर में समाप्त होगा। यह शाम 4.30 बजे फिर से शुरू होगा और चेरथला के पास मइथारा में रुकने से पहले लगभग नौ किलोमीटर की यात्रा करेगा।

इस यात्रा के दौरान राहुल 12 राज्यों से गुजरेंगे
इस यात्रा के दौरान राहुल 12 राज्यों से गुजरकर  3,570 किलोमीटर लंबी दूरी तय करने वाले हैं। यह यात्रा पांच महीनों तक चलेगी। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी आर्थिक विषमताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण, राजनीतिक केंद्रीकरण की समस्याओं और  विचारधाराओं की लड़ाई के रूप में यह रैली कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कंटेनर में सो रहे हैं राहुल गांधी
राहुल गांधी रात के समय कंटेनर में सो रहे हैं । कुछ कंटेनरों में स्लीपिंग बेड, शौचालय और एयर-कंडीशनर भी लगाए गए हैं। यात्रा के दौरान कई क्षेत्रों में तापमान और वातावरण में अंतर होगा। स्थान परिवर्तन के साथ भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए व्यवस्था की गई है। लगभग 60 ऐसे कंटेनर तैयार किए गए हैं जहां एक गांव स्थापित किया गया है। रात्रि विश्राम के लिए कंटेनर को गांव के आकार में प्रतिदिन नई जगह पर खड़ा किया जाएगा। राहुल गांधी के साथ रहने वाले पूर्णकालिक यात्री एक साथ भोजन करेंगे। सूत्रों ने आगे कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा यात्रा को आम लोगों से जुड़ने का जरिया मानते हैं। इसलिए वह इस पूरी यात्रा को चकाचौंध और ग्लैमर से दूर एक सरल तरीके से पूरा करना चाहते हैं। राहुल गांधी इसे एक यात्रा कहते हैं लेकिन राजनीतिक विश्लेषक इसे 2024 की तैयारी मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें