फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: 'मुझे EVM पर पूरा भरोसा', चार राज्यों में मिली हार पर दिग्विजय ने उठाए सवाल तो कार्ति ने कही ये बात

Wed, 06 Dec 2023 12:30 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर सवाल खड़े किए थे। अब इस बीच कार्ति चिदंबरम का बिल्कुल उलट बयान सामने आया है।
विज्ञापन
कार्ति चिदंबरम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईवीएम के मुद्दे पर कांग्रेस में दो फाड़ हो गई है। कांग्रेस का एक धड़ा जहां ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगा रहा है, वहीं दूसरा भाग इसे सिरे से नकार रहा है। विधानसभा चुनाव में एक तरफ भाजपा को अपार जमसमर्थन मिला। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस को करारी हार मिली है। इसके बाद सबसे पुरानी पार्टी के कुछ नेताओं ने ईवीएम पर सवाल खड़े कर दिए थे। हालांकि, अब विपक्षी पार्टी के कुछ नेताओं ने अपने ही लोगों के बयान से असहमति जताई है। कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम का कहना है कि उन्हें ईवीएम पर पूरा भरोसा है। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि पार्टी के कई लोग उनसे अलग राय रखते हैं। 

विज्ञापन

 
वोटिंग पैटर्न को लेकर दिग्विजय ने उठाए थे सवाल
गौरतलब है, पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ईवीएम को लेकर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने 199 विधानसभा सीटों पर पोस्टल बैलेट में मिले कांग्रेस को वोट और ईवीएम में मिले कांग्रेस के वोटों का आकलन करने की बात कही थी। सिंह का कहना था कि वोटिंग पेटर्न में इतना बदलाव कैसे हो सकता है, जिन सीटों पर पोस्टल बैलेट में कांग्रेस जीत रही है वहां ईवीएम में हार रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर पोस्ट कर ईवीएम का ये राग छेड़ा था। उन्होंने कई देशों में ईवीएम पर रोक होने का भी हवाला दिया था।

ईवीएम में मेरा पूरा भरोसा
वहीं अब चिदंबरम ने कहा, 'ईवीएम में मेरा पूरा भरोसा है।मुझे ईवीएम की क्षमता के बारे में कोई संदेह नहीं है। मुझे ईवीएम की मुझे पता है कि मेरी पार्टी के कुछ लोग मुझसे बिल्कुल अलग राय रख सकते हैं। पर मैं 1996 से या तो एक उम्मीदवार के रूप में या अन्य उम्मीदवारों के लिए एक एजेंट के रूप में चुनाव में शामिल रहा हूं। ईवीएम में मेरा विश्वास अब भी नहीं बदला है।'
विज्ञापन

 
ईवीएम हैक करके बदले गए परिणाम 
इधर, लहार विधानसभा से हार का मुंह देखने वाले पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने भी ईवीएम पर सवाल खड़े किए थे। उनका आरोप था कि ईवीएम में गड़बड़ी की गई है। उन्होंने कहा था कि जनता रो रही है। बीजेपी खुशियां मना रही है। ईवीएम हैक करके परिणाम बदले गए हैं। 
विज्ञापन



 
 
 
 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें