फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में मंथन: इस महीने के अंत तक हो सकती है सीडब्ल्यूसी की बैठक, जी-23 नेताओं ने उठाई थी मांग 

Wed, 06 Oct 2021 08:24 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली

सार

वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने हाल ही में एक नियमित अध्यक्ष की अनुपस्थिति में पार्टी में निर्णय लेने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए थे। इसके साथ ही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाने की मांग की थी। 
विज्ञापन
कपिल सिब्बल और सोनिया गांधी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के जी-23 असंतुष्ट समूह सहित कई नेताओं द्वारा पार्टी के भीतर उथल-पुथल पर विचार-विमर्श करने की मांग के बीच इस महीने के अंत तक कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक होने की संभावना है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


हालांकि बैठक की अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों ने कहा कि सीडब्ल्यूसी पार्टी के आंतरिक मामलों पर चर्चा के लिए इस महीने बैठक कर सकती है। सूत्रों ने कहा कि सोनिया गांधी पहले ही संकेत दे चुकी हैं कि जल्द ही सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई जाएगी और आंतरिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

जी-23 में शामिल पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल हैं, जो संगठनात्मक सुधार की मांग कर रहे हैं। पार्टी और पंजाब सहित कई राज्य इकाइयों में उथल-पुथल के बीच इन्होंने मांग की है कि पार्टी के आंतरिक मुद्दों पर चर्चा के लिए सीडब्ल्यूसी की तुरंत बैठक बुलाई जाए। 
विज्ञापन


आजाद ने इस संबंध में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी पत्र लिखकर सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि पार्टी को सुझावों का स्वागत करना चाहिए न कि उन्हें दबाना चाहिए। वहीं, सिब्बल ने हाल ही में एक स्थायी अध्यक्ष की अनुपस्थिति में पार्टी में निर्णय लेने की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने संवाद शुरू करने की मांग की थी जिसमें सभी वरिष्ठ नेताओं को सुना जाए।

आजाद और कुछ अन्य जी-23 नेता सीडब्ल्यूसी का हिस्सा हैं, जबकि सिब्बल नहीं हैं। कांग्रेस को अपने नए नियमित अध्यक्ष का चुनाव भी करना है और बैठक में चुनाव कार्यक्रम पर चर्चा होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें