फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने मध्यस्थ के माध्यम से टीडीपी को साधा, सरकार की बढ़ेगी मुश्किल

Fri, 20 Jul 2018 02:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस भले ही ये मानकर चल रही है कि सरकार अविश्वास प्रस्ताव पर बहुमत साबित कर लेगी लेकिन उसकी कोशिश उन सभी मुद्दों को संसद में उठाने की है जिससे सरकार बचती आ रही है।
विज्ञापन


लिहाजा कांग्रेस की कोशिश अविश्वास प्रस्ताव लाने वाली तेलगूदेशम पार्टी को इस बात के लिए तैयार करने की है कि वो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के अपने मूल मुद्दे के अलावा उन मुद्दों को भी अपने प्रारंभिक भाषण में उठाए जिन पर विपक्षी दल लगातार बोलते आ रहे हैं।  

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने टीडीपी को साधने और इस काम के लिए सीपीएम सांसद मोहम्मद सलीम की मदद ली है। ऐसे में टीडीपी राज्य को विशेष राज्य का दर्जे दिए जाने के अलावा विपक्ष के अन्य मुद्दों को उठाती है तो सरकार की मुश्किलें और बढ़ेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें