फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने में जुटी कांग्रेस, उम्मीदवारी के लिए पांच सेट तैयार

Mon, 04 Dec 2017 07:53 AM IST
विजय सिंघल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है। प्रदेश कांग्रेस ने राहुल के नामांकन के लिए पांच सेट तैयार किए हैं और चार दिसंबर को पार्टी मुख्यालय में उनको जमा किया जाएगा। राहुल की उम्मीदवारी के लिए दिल्ली से कुल 50 वरिष्ठ नेता प्रस्तावक व अनुमोदक बनेंगे, जिनमें पूर्व सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं प्रदेश कांग्रेस से बतौर डेलीगेट्स चुने गए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली की अपेक्षा एआईसीसी से राहुल की उम्मीदवारी के लिए प्रस्तावक बनेंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस पहला ऐसा राज्य है, जहां से सबसे पहले राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पास किया गया था। राहुल गांधी के बतौर अध्यक्ष नामांकन करवाने के लिए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की ओर से पांच सेट तैयार किए गए हैं। हर सेट में पांच वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रस्ताव व अनुमोदन करेंगे, यानी कुल 50 वरिष्ठ नेता नामांकन के लिए अपनी सहमति देंगे।

सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से पूर्व सांसदों में कपिल सिब्बल, जगदीश टाइटलर, सज्जन कुमार, रमेश कुमार, महाबल मिश्रा, संदीप दीक्षित व जय प्रकाश अग्रवाल शामिल हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष में अजय माकन, चौधरी प्रेम सिंह व ताजदार बाबर हैं। इसी तरह पूर्व मंत्रियों में डॉ. एके वालिया, डॉ. किरण वालिया, डॉ. योगानंद शास्त्री, राज कुमार चौहान व डॉ. नरेन्द्र नाथ, हारुन यूसुफ हैं, वहीं राज्यसभा सांसद परवेश हाशमी के अलावा प्रदेश डेलीगेट्स चुने गए तीन से पांच बार विधायक रहे नेता भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: कांग्रेस पार्टी के नये अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू

इन सबसे अलग एआईसीसी सचिव देवेन्द्र यादव व तरुण कुमार भी अनुमोदन करने वालों में शामिल हैं। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हाल ही में दिल्ली प्रदेश से डेलीगेट्स चुने गए थे, लेकिन वे राहुल गांधी की उम्मीदवारी के लिए दिल्ली प्रदेश की अपेक्षा एआईसीसी की ओर से प्रस्तावक बन सकते हैं।

उधर, राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने की तैयारियों में प्रदेश कांग्रेस के नेताओं में जबरदस्त उत्साह है और वह किसी न किसी तरह प्रस्तावक व अनुमोदन करने वालों की लिस्ट में शामिल होने के लिए हाथ पैर मार रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें