फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल ने बाढ़ पर केरल सीएम को लिखा पत्र, कहा- उम्मीद है मुआवजा समय से दिया जा रहा है

Tue, 01 Oct 2019 05:41 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी-पिनराई विजयन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को राज्य में बाढ़ को लेकर पत्र लिखा। पत्र में राहुल न लिखा, "मुझे उम्मीद है कि राज्य सरकार समयबद्ध तरीके से मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित कर रही है।"

विज्ञापन

 


इससे पहले राहुल गांधी ने मंगलवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से मुलाकात की और राज्य में बाढ़ राहत एवं पुनर्वास के प्रयासों को लेकर चर्चा की। विजयन से केरल भवन में मुलाकात के बाद गांधी ने संवाददाताओं से कहा था, 'राज्य में बाढ़ राहत एवं पुनर्वास के प्रयासों के मुद्दे पर चर्चा हुई।'

मुख्यमंत्री विजयन से मुलाकात करने के बाद राहुल गांधी ने कहा था, 'हमने बाढ़ राहत और पुनर्वास प्रयासों के मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा हमने अन्य सामान्य मुद्दों के साथ एनएच-766 के वन खंड पर रात्रि यातायात प्रतिबंध के मुद्दे पर बातचीत की।'
विज्ञापन


गांधी ने कहा था कि राज्य के कई दूसरे मुद्दों पर भी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत के संदर्भ में उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार पूरा प्रयास कर रही है और केंद्र से भी बातचीत चल रही है। विजयन से गांधी की मुलाकात के दौरान कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें