कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगामी चुनावों को लेकर बड़े दावे किए। वहीं, एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमने कर्नाटक में एक बहुत महत्वपूर्ण सबक सीखा है। सबक यह था कि भाजपा ध्यान भटकाकर चुनाव जीतती है। दरअसल, राहुल दिल्ली में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
राहुल गांधी ने कहा, 'अभी हम शायद तेलंगाना में जीत रहे हैं। हम निश्चित रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में जीत रहे हैं। इसके अलावा, हम राजस्थान में भी जीत के बहुत करीब हैं।' उन्होंने कहा कि हमें लगता है कि हम जीतने में सक्षम होंगे।
'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, 'यह भाजपा की ध्यान भटकाने वाली रणनीतियों में से एक है। भारत में मुख्य मुद्दे बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और निचली जाति, ओबीसी व आदिवासी समुदायों के प्रति भारी अन्याय हैं।