भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ की स्थापना वर्ष 1929 में की गई थी। यह संघ भारत का सबसे अधिक और लोकप्रिय शीर्ष संघ है जो भारतीय सहकारी आंदोलन के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है। मन
उत्तराखंड की तेज तर्रार नेता नेहा जोशी को राष्ट्रीय सहकारी संघ का सदस्य बनाया गया है। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के राष्ट्रीय चेयरमैन दिलीप संघानी ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी को संघ का सदस्य नियुक्त किया। संघ की महिला समिति में पहली बार उत्तराखंड से किसी महिला को प्रतिनिधित्व मिला है।
विज्ञापन
इस अवसर पर नेहा जोशी ने कहा कि वे उत्तराखंड के साथ-साथ पूरे देश की महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम करती रहेंगी। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। महिला शक्ति सहभागिता से उत्तराखंड में भी पलायन को रोकने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
क्या है भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ की स्थापना वर्ष 1929 में की गई थी। यह संघ भारत का सबसे अधिक और लोकप्रिय शीर्ष संघ है जो भारतीय सहकारी आंदोलन के सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करता है। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ का मुख्य उद्देश्य भारत में सहकारी आंदोलन को बढ़ावा देने के साथ-साथ उन्हें विकसित करना है। देश की जनता को उनके प्रयासों में शिक्षित करना, उनका मार्गदर्शन करना तथा उनकी सहायता करना, सहकारी क्षेत्र का निर्माण और उनका विस्तार करना भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ के महत्वपूर्ण कार्य हैं।