फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर राहुल गांधी के एक करोड़ फॉलोवर्स, अभी पीएम मोदी से हैं काफी पीछे

Wed, 10 Jul 2019 01:55 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

ट्विटर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के फोलोवर्स की संख्या एक करोड़ के पार हो गई है। राहुल ने इस पर खुशी जताते हुए कहा है कि वह इसका जश्न अमेठी में मनाएंगे। राहुल गांधी ने इसको लेकर फोलोवर्स का शुक्रिया भी अदा किया। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया कि 'ट्विटर पर एक करोड़ फॉलोवर्स, आप लोगों में से हर व्यक्ति का धन्यवाद।' उन्होंने कहा कि उन्हें अमेठी में आज कांग्रेस समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करनी है और इसका जश्न वह वहीं मनाएंगे।







बता दें कि फोलोवर्स के मामले में राहुल गांधी अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से काफी पीछे हैं। ट्विटर पर पीएम मोदी के लगभग पांच करोड़ फोलोवर्स हैं। राहुल का आज यानि बुधवार को अमेठी जाने का कार्यक्रम है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस बार लोकसभा चुनाव में अमेठी से उन्हें भाजपा की स्मृति ईरानी से हार का सामना करना पड़ा था। राहुल केरल की वायनाड सीट से चुनकर संसद पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें