फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मनीष तिवारी की किताब पर घमासान: कांग्रेस नेता का मनमोहन सरकार पर हमला, पाक पर कार्रवाई ना करना कमजोरी की निशानी

Tue, 23 Nov 2021 10:28 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मनीष तिवारी ने अपनी किताब में पूर्व की कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करके आपने अपनी कमजोरी को दर्शाया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर कार्रवाई नहीं करने के लिए मनमोहन सरकार पर हमला बोला है। मनीष तिवारी ने अपनी किताब में पूर्व की कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुंबई हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करके आपने अपनी कमजोरी को दर्शाया। उन्होंने लिखा कि मनमोहन सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी। उन्होंने लिखा कि एक वक्त आता है, जब कार्रवाई शब्दों से ज्यादा बोलती है। 26/11 वह समय था, जब सख्त कार्रवाई होनी चाहिए थी। इतना ही नहीं अपनी किताब में मनीष तिवारी ने मुंबई हमले की तुलना अमेरिका के 9/11 से करते हुए कहा कि भारत को उस समय अमेरिका की तरह ही जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए थी। बता दें कि किताब का नाम 10 Flash Points, 20 Years है।

विज्ञापन


किताब में पिछले 20 वर्षों में भारत में घटी घटनाओं का जिक्र
किताब को लेकर मनीष तिवारी ने कहा यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि  मेरी चौथी किताब जल्द ही बाजार में आएगी। उन्होंने कहा कि इस किताब में पिछले 20 वर्षों में भारत ने जिन प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों का सामना किया है, उसका वर्णन किया गया है।





तिवारी पहले भी कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाते रहे हैं
तिवारी पहले भी कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस में कन्हैया कुमार की एंट्री पर भी सवाल उठाए थे। साथ में पंजाब में राजनीतिक अस्थिरता को लेकर भी  सवाल उठा चुके हैं।
विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने साधा निशाना
मनीष तिवारी की किताब में कही गई बात पर भाजपा ने भी कांग्रेस पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा कि मनीष तिवारी ने 26/11 के बाद यूपीए सरकार की कमजोरी की ठीक ही आलोचना की है। उन्होंने लिखा कि एयर चीफ मार्शल फली मेजर ने भी कहा था कि इस हमले के बाद वायुसेना कार्रवाई करना चाहती थी, लेकिन यूपीए सरकार ने ऐसा नहीं करने दिया।

भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधा
वहीं भाजपा नेता नवीन कुमार जिंदल ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कू एप पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता मनीष तिवारी भी गुलामी की जंजीरों को तोड़ कर खुली हवा में सांस लेना चाहते हैं।


तिवारी ने किताब में मोदी सरकार को भी घेरा, कहा- माउंटेन स्ट्राइक कोर खत्म करना बड़ी क्षति
कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने अपनी किताब में मोदी सरकार को भी घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि माउंटेन स्ट्राइक कोर को खत्म करना इस सरकार द्वारा भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए किया गया सबसे बड़ा नुकसान है।

पूर्व मंत्री तिवारी ने कहा कि जुलाई 2018 में मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के रक्षा व वित्त मंत्रियों ने चीन के खिलाफ माउंटेन स्ट्राइक कोर को खड़ा करने की सभी योजनाओं को आर्थिक बाधाओं का हवाला देते हुए टाल दिया। 

उन्होंने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर 2017 में जो दोकलम संकट पैदा हुआ, वह नहीं होता यदि माउंटेन स्ट्राइक कोर का गठन कर उसे प्रशिक्षित किया जाता और संवेदनशील इलाकों में उन्हें तैनात कर दिया जाता।
विज्ञापन


प्रह्लाद जोशी बोले- तिवारी ने ठीक कहा... 
केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि मनीष तिवारी ने 26/11 हमले को लेकर बिल्कुल ठीक कहा है। यूपीए सरकार ने कभी भी बलों को आतंकवाद से निपटने की छूट नहीं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें