फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: कन्हैया कुमार का आरोप- सरकार सीएम पटनायक के दोस्तों द्वारा चलाई जा रही है

Tue, 28 Dec 2021 01:07 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, भुवनेश्वर

सार

नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि ओडिशा को कांग्रेस की जरूरत है। साथ ही जनता से  आगामी पंचायत चुनावों में सबसे पुरानी पार्टी का समर्थन करने की अपील की।
विज्ञापन
कन्हैया कुमार - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने सोमवार को ओडिशा सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं चला रहे बल्कि बीजद की सरकार मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के दोस्तों द्वारा चलाई जा रही है।

विज्ञापन


पटनायक नहीं जानते ओडिया भाषा
कन्हैया कुमार नबरंगपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजद भाजपा की डी टीम है। साथ ही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर ओडिया भाषा को लेकर भी निशाना साधा, कन्हैया ने कहा कि मैं पटनायक से बेहतर हूं क्योंकि मैं ओडिया को थोड़ा-बहुत समझ सकता हूं, लेकिन वह यह भी नहीं जानते कि ठीक से भाषा कैसे बोलनी है।

ओडिशा को कांग्रेस की जरूरत
साथ ही कहा कि राज्य को कांग्रेस की जरूरत है। मैं आप सभी से आगामी पंचायत चुनावों में सबसे पुरानी पार्टी का समर्थन करने का अनुरोध करता हूं। साथ ही कन्हैया ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उसने पदोन्नति पर 5,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, और कई बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिल जाती अगर वह पैसा उन पर खर्च किया जाता। 
विज्ञापन


 ओडिशा कॉर्पोरेट लूट का अड्डा
आगामी पंचायत चुनावों को लेकर हुए कार्यक्रम में कन्हैया कुमार और जिग्नेश मेवाणी के अलावा छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा, पार्टी के बिहार प्रभारी भक्त दास और कोरापुट के सांसद सप्तगिरी उलाका मौजूद थे। कार्यक्रम में पार्टी नेता जिग्नेश मेवाणी ने कहा कि ओडिशा कॉर्पोरेट लूट का अड्डा बन गया है। हालांकि बीजद ने अभी तक कन्हैया के आरोपों पर प्रतिक्रिया जारी नहीं की है।

चक्रवात प्रभावित लोगों को दी राहत
मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक बयान जारी कर कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को चक्रवात जवाद से प्रभावित किसानों के लिए 507 करोड़ रुपये के विशेष वित्तीय पैकेज की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें