फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड जीत के बाद कांग्रेस ने ठोकी ताल, कहा- हमने लड़ी है आदिवासियों के हक की लड़ाई

Mon, 23 Dec 2019 08:42 PM IST
देव कश्यप डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला 
विज्ञापन
Jyotiraditya Scindia - फोटो : PTI
विज्ञापन

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे कांग्रेस पार्टी के लिए उत्साह जगाने वाले हैं। शाम होते-होते कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने चुनाव परिणाम पर ताल ठोकनी शुरू कर दी। पार्टी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, हमने आदिवासियों की जल जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ी है। उनके विकास के लिए ही नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी ने प्रगति के साथ-साथ आदिवासियों के सम्मान की लड़ाई भी लड़ी है।

विज्ञापन


झारखंड की जनता का फैसला विभाजनकारी राजनीति को करारा जवाब है। लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है और झारखंड की जनता ने बता दिया कि अब भ्रम, अहंकार और दुष्प्रचार की राजनीति नहीं चलेगी।सोमवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्विटर पर लिखा, कांग्रेस ने सदैव ही हमारे आदिवासी भाइयों की जल, जंगल, जमीन और सम्मान की लड़ाई लड़ी है। झारखंड की जनता ने बता दिया है कि राजनीति में अहंकार और दुष्प्रचार का समय अब चला गया है।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी ने झारखंड के चुनावी परिणामों के बाबत कहा, हमें पहले से ही एहसास था कि हमारी पार्टी पिछली बार के मुकाबले इस दफा बेहतर प्रदर्शन करेगी। मतगणना से पहले एक्जिट पोल भी यही दिखा रहे थे, हालांकि हम उस पर ज्यादा भरोसा नहीं करते। झारखंड के चुनावी नतीजे कांग्रेस पार्टी के लिए उत्साहजनक हैं। इस साल कई राज्यों के चुनाव में कांग्रेस पार्टी का बेहतर प्रदर्शन रहा है।पार्टी ने महाराष्ट्र और हरियाणा में पहले की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र में तो कांग्रेस पार्टी, शिवसेना और एनसीपी के साथ सरकार में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें