भोपाल एनकाउंटर पर राजनीतिक बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को फिर सवाल उठाते हुए पूछा है कि हमेशा मुसलमान ही जेल तोड़कर क्यों भागते हैं, हिंदू क्यों नहीं? बीजेपी ने कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी से सवाल पूछा है कि दिग्विजय सिंह जो कह रहे हैं, क्या वह कांग्रेस पार्टी की लाइन है।
दिग्विजय सिंह ने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा, 'सिर्फ मुसलमान ही जेल तोड़कर क्यों भागते हैं, हिंदू क्यों नहीं? राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को इस मामले में जरूर जांच करनी चाहिए और कोर्ट को निगरानी करनी चाहिए। साथ ही इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि आखिर क्या दिक्कत है कि सिर्फ मुसलमान ही जेल से भागते हैं।'
Why do only Muslims break out of jail and not Hindus: Digvijaya Singh, Congress #BhopalJailBreak pic.twitter.com/dyi6QLn1xq
— ANI (@ANI_news) November 1, 2016
सोमवार को भी कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा था कि जिस प्रकार से सिमी के लोग जेल तोड़कर भाग रहे हैं, उसमें ये भी जांच होनी चाहिए कि कहीं इसमें मिलीभगत तो नहीं है। दिग्गी ने कहा था कि आरएसएस और कट्टरपंथी मुस्लिम विचारधारा के लोग मिलकर ही देश में दंगे-फसाद कराते हैं। इस मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए।