फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर थरूर की कविता, 'पहले गलती से कुछ खाया, अब वो कुछ नर व नारी खा रहा...', मगर हुए ट्रोल 

Sat, 14 Mar 2020 04:25 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शशि थरूर (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने शनिवार को कोरोना वायरस की भयावता को लेकर एक कविता पोस्ट की है। कोरोना वायरस पर शशि थरूर ने शनिवार को बहुत से ट्वीट किए, जिनमें यह कविता भी शामिल थी। 

विज्ञापन


थरूर ने अपनी कविता के जरिए चीन के खानपान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चीन ने पहले गलती से कुछ खाया और अब वो कुछ इंसानों को खा रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि हर कोई घरेलू नुस्खे बता रहा है, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि आखिर किस की बात मानें। साथ ही उन्होंने साबुन से हाथ को अच्छी तरह से धोने की सलाह भी दी। मगर इस कविता पर भी वह ट्रोल होने से नहीं बचे।

उनकी कविता पर एक यूजर ने कांग्रेस पर तंस कसा। उसने लिखा, 'हिन्दुस्तान पिछ्ले 70 सालों से कांग्रेस वायरस झेल रहा है तो यह कोरोना वायरस कीस खेत की मूली है।' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि ये कोरोना वायरस इटली से भारत में आया है। सुना है आपके पूर्व अध्यक्ष भी इटली से आए हैं। 
विज्ञापन

 

हालांकि ट्रोलर्स को नजरअंदाज करते हुए शशि थरूर ने कोरोना वायरस पर जागरुकता फैलाते हुए ट्वीट करने जारी रखे। एक ट्वीट में उन्होंने कहा, 'COVID-19 लगातार डर फैला रहा है। ऐसे में प्रोफेशनल कांग्रेस ने पथानामथिट्टा में 6000 मास्क बांटे। यहां अब तक 11 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है।' उन्होंने इटली की तर्ज पर केरल सरकार से ओपन डाटा बेस रखने की अपील कही। 
विज्ञापन

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें