फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मध्य प्रदेश: नाराज नेताओं को मनाने में जुटी कांग्रेस,सुरेश पचौरी-अरुण यादव व अजय सिंह को इस कमेटी में मिली जगह

डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 04 Sep 2023 09:14 PM IST

सार

पार्टी सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों में स्क्रीनिंग कमेटी के गठन और आईसीसी में नियुक्तियों के बाद राज्य के कई नेता नाराज चल रहे थे। लिहाजा, नाराज चल रहे नेताओं को मनाने के लिए नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस का झंडा - फोटो : amar ujala


एमपी कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि, रविवार को हुई बैठक में इन तीनों नेताओं को स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठे थे। इसके बाद इन लोगों के नाम जोड़े गए हैं। तीनों नेताओं का अपने क्षेत्र में काफी अच्छा प्रभाव है। जनता के बीच इन नेताओं की काफी लोकप्रियता है। ऐसे में इन नेताओं को अनदेखा करना पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता था। कमेटी में इन तीनों नेताओं को जगह मिलने के बाद ये लोग भी उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा कर सकेंगे।


पार्टी सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों में स्क्रीनिंग कमेटी के गठन और आईसीसी में नियुक्तियों के बाद राज्य के कई नेता नाराज चल रहे थे। लिहाजा, नाराज चल रहे नेताओं को मनाने के लिए नियुक्ति की गई है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह अलवर हैं। जबकि ओडिशा के सांसद सप्तागिरी उल्का और यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को सदस्य बनाया गया था। अब एमपी के तीन और नेता शामिल करने के बाद कमेटी में 6 सदस्य हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next