फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INC: कांग्रेस राष्ट्रीय गठबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए राहुल-सोनिया समेत ये नेता, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Thu, 04 Jan 2024 01:25 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस 10 साल से सत्ता से बाहर है। अब वह भाजपा का मुकाबला करने और उसे सत्ता से बाहर करने के लिए इंडिया ब्लॉक पर भरोसा कर रही है। कांग्रेस नेतृत्व ने राज्य के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति की बैठक शुरू - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति की गुरुवार को बैठक हुई। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति, सीटों के बंटवारे और भारत न्याय यात्रा की तैयारियों पर चर्चा हुई।  

विज्ञापन

  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यहां पार्टी मुख्यालय में पार्टी महासचिवों, राज्य प्रभारियों, राज्य इकाइयों के प्रमुखों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की बैठक बुलाई। इस दौरान पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। बता दें, खरगे द्वारा दिसंबर में फेरबदल किए जाने के बाद नवनियुक्त पार्टी पदाधिकारियों की यह पहली बैठक है।

बैठक से पहले, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अन्य दलों के साथ सीट बंटवारे पर विचार-विमर्श करने के लिए आंतरिक कांग्रेस समिति की दो बैठकें हुई हैं। समिति अब अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी को सौंपेगी। इंडिया गठबंधन को मजबूत करने और सीटों के बंटवारे के मुद्दों को हल करने की रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए फिर से बैठक करेंगे।
विज्ञापन

कांग्रेस 10 साल से सत्ता से बाहर है। अब वह भाजपा का मुकाबला करने और उसे सत्ता से बाहर करने के लिए इंडिया ब्लॉक पर भरोसा कर रही है। कांग्रेस नेतृत्व ने राज्य के नेताओं के साथ अलग-अलग बैठकें की हैं और पिछले कुछ महीनों में अपने-अपने राज्यों में चुनावी तैयारियों पर चर्चा की है।

सितंबर 2022 और जनवरी 2023 के बीच आयोजित भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा संस्करण भारत न्याय यात्रा 14 जनवरी से 20 मार्च के बीच इंफाल से मुंबई तक आयोजित की जाएगी।


पिछली बैठक में इंडिया गठबंधन के रोडमैप पर हुई थी चर्चा
इससे पहले 30 दिसंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति की बैठक हुई थी। दिल्ली में कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक के आवास पर हुई बैठक में 28 विपक्षी पार्टियों के गठबंधन- INDIA की भावी सियासी रणनीति पर मंथन हुआ था। बैठक के बाद पार्टी महासचिव अविनाश पांडे ने बताया था कि वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बैठक में कई अहम बिंदुओं पर काफी सार्थक चर्चा हुई। पांडे ने कहा, हमने आगामी चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस और इंडियन गठबंधन के रोडमैप पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि आगामी चुनाव जीतने में गठबंधन को कांग्रेस की तरफ से कितनी मदद मिल सकती है? इसके अलग-अलग पहलुओं पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें