फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: कांग्रेस ने चार चुनावी राज्यों के लिए किया स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन, इन नेताओं को अहम जिम्मेदारी

Thu, 01 Aug 2024 09:54 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Congress: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव वाले चार राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया गया है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष अजय माकन को  बनाया गया है। जबकि मणिकम टैगोर, जिग्नेश मेवाणी और श्रीनिवास बीवी को इसका सदस्य बनाया गया है। 
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के झंडे (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है। कमेटी विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों का चयन करेगी।

विज्ञापन




विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का एलान किया है। हरियाणा की स्क्रीनिंग कमेटी की जिम्मेदारी अजय माकन को दी गई है। उनके साथ मणिकम टैगोर, जिग्नेश मेवानी और श्रीनिवास बीवी सदस्य होंगे। महाराष्ट्र की कमेटी की अध्यक्षता मधुसूदन मिस्त्री करेंगे। उनके साथ सप्तगिरि शंकर उल्का, मंसूर अली खान और श्रीवेल्ला प्रसाद होंगे। झारखंड स्क्रीनिंग कमेटी की जिम्मेदारी गिरीश चोडनकर को दी गई है। उनके साथ पूनम पासवान और प्रकाश जोशी होंगे। वहीं केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता सुखजिंदर सिंह रंधावा करेंगे। इस कमेटी में एंटों एंटोनियो और सचिन राव होंगे। इसके अलावा स्क्रीनिंग कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष, सीएलपी नेता, आईसीसी के सेक्रेटरी इंचार्ज भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें