फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसके खाते में जाएगी ओडिशा की चौथी राज्यसभा सीट?: कांग्रेस ने हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका जताई, सियासी हलचल तेज

Sat, 28 Feb 2026 09:28 AM IST
Rahul Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भुवनेश्वर।

सार

Odisha Rajya Sabha Elections: ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां बीजद ने छह फॉर्म लेकर सियासी हलचल बढ़ा दी है तो दूसरी तरफ कांग्रेस ने एक सीट को लेकर संभावित 'हॉर्स ट्रेडिंग' यानी खरीद-फरोख्त की आशंका जताई है। दरअसल, चार सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव में तीन सीटों में से दो पर भाजपा और एक पर बीजेडी की जीत तय मानी जा रही है। 
विज्ञापन
ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भक्त चरण दास - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर ओडिशा में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस ने चौथी सीट को लेकर संभावित 'हॉर्स ट्रेडिंग' (विधायकों की खरीद-फरोख्त) की आशंका जताई है। पार्टी का कहना है कि इस सीट के लिए न तो सत्तारूढ़ भाजपा और न ही विपक्षी बीजद के पास पर्याप्त संख्या बल है।
विज्ञापन


राज्यसभा की चार सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा के दो सीटें जीतने और बीजद के एक सीट पर जीत दर्ज करने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि चौथी सीट को लेकर राजनीतिक दलों के बीच रणनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (ओपीसीसी) के अध्यक्ष भक्ता चरण दास, जो आगामी द्विवार्षिक चुनावों को लेकर पार्टी नेतृत्व से चर्चा के लिए नई दिल्ली रवाना हुए, ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, “राजनीति में हॉर्स ट्रेडिंग को रोकना जरूरी है। राज्यसभा चुनाव में किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त नहीं होनी चाहिए।” उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में सत्ता में होने के कारण भाजपा नेता यह दावा कर रहे हैं कि पार्टी चार में से तीन सीटें जीतेगी। दास ने कहा, “भाजपा के लोग सत्ता में हैं, वे कुछ भी कर सकते हैं। वे किसी भी हद तक जा सकते हैं।”
विज्ञापन


ओडिशा विधानसभा का राज्यसभा चुनाव गणित: कुल विधानसभा सदस्य- 147

▪️ भाजपा
  • 79 विधायक
  • 3 निर्दलीयों का समर्थन
  • कुल प्रभावी संख्या: 82
  • तीन राज्यसभा सांसद चुनने के लिए जरूरी संख्या से 8 कम
▪️ बीजद 
  • 48 विधायक
  • एक सांसद चुनने के बाद 18 प्रथम वरीयता मत शेष
  • दूसरी सीट के लिए 12 और मतों की आवश्यकता
▪️ कांग्रेस
14 विधायक
▪️ माकपा (CPI-M)
1 विधायक

कांग्रेस की कोशिशें
दास के अनुसार, ओडिशा की राज्यसभा गणित के मुताबिक भाजपा दो और बीजद एक सीट जीत सकती है। उन्होंने सवाल उठाया, “चौथी सीट के लिए किसी भी दल, यहां तक कि कांग्रेस के पास भी पर्याप्त संख्या नहीं है। फिर भाजपा नेता तीन सीटें जीतने का दावा कैसे कर रहे हैं? बिना हॉर्स ट्रेडिंग के यह कैसे संभव है? उन्होंने कहा कि चौथी सीट के लिए न तो भाजपा और न ही बीजद के पास 30 प्रथम वरीयता मत हैं।

दास ने कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग रोकने के लिए बीजद और कांग्रेस को किसी प्रतिष्ठित निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए, जो राज्य के हितों की लड़ाई लड़ सके। उन्होंने कहा, “मैं संभावित उम्मीदवारों के पांच नाम लेकर दिल्ली जा रहा हूं। इस संबंध में चर्चा के लिए मैंने बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक से भी समय मांगा है।”

जब उनसे पूछा गया कि बीजद, जो भाजपा और कांग्रेस दोनों से समान दूरी बनाए हुए है, उनकी पसंद के उम्मीदवार का समर्थन कैसे करेगा, तो दास ने कहा कि इसमें कोई बुराई नहीं है। उन्होंने कहा, “हम किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति को मैदान में उतार सकते हैं, जिसे बीजद समर्थन दे। हॉर्स ट्रेडिंग रोकने का यही एक तरीका है।” उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस जल्द ही अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेगी।एक अन्य सवाल के जवाब में दास ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं और राज्यसभा चुनाव में किसी तरह के दलबदल का सवाल ही नहीं है।दो दिन पहले भाजपा के ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर ने कहा था कि पार्टी ओडिशा से राज्यसभा की अधिकतम सीटें जीतेगी।

ये भी पढ़ें: Odisha Rajya Sabha Polls: ओडिशा राज्यसभा चुनाव में सियासी चाल तेज, बीजद ने छह नामांकन फॉर्म लेकर बढ़ाई हलचल
विज्ञापन


दूसरी सीट की जुगत में लगी बीजद
इस बीच, बीजद अध्यक्ष नवीन पटनायक ने राज्यसभा चुनाव सहित विभिन्न मुद्दों पर पार्टी विधायकों के साथ चर्चा की। पार्टी के कुछ विधायकों ने बताया कि राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) ने राज्यसभा चुनाव को लेकर निर्णय लेने का अधिकार पटनायक को सौंप दिया है। वरिष्ठ विधायक अरुण कुमार साहू ने कहा, “सभी विधायक पटनायक के निर्णय का पालन करेंगे। हालांकि बीजद के पास एक सीट जीतने लायक संख्या है, लेकिन पार्टी ने द्विवार्षिक चुनाव के लिए छह सेट नामांकन फॉर्म खरीदे हैं, जिससे संकेत मिलता है कि वह एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में उतार सकती है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें