फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की नजरें 2024 पर: व्हाट्सएप ग्रुपों को जोड़ने के लिए 'राहुल कनेक्ट' एप, ऑनलाइन कैडर एप भी बनेगा

Wed, 12 Jan 2022 11:00 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Congress to Launch Rahul connect app: 'राहुल कनेक्ट' की थीम के साथ एप लांच करने के अलावा कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर राज्यों में एक ऑनलाइन कैडर संपर्क के लिए एक एप पर भी विचार कर रही है। 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में सूचना क्रांति के बाद अब डिजिटल-सोशल मीडिया बड़ी ताकत बनकर उभरा है। ऐसे में कारोबार हो या प्रचार इस माध्यम पर निर्भरता बढ़ गई है। इसीलिए कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस पर बड़े पैमाने पर अभियान छेड़ने की योजना बनाई है। पार्टी व्हाट्सएप समूहों के एक वेब की योजना पर काम कर रही है। 

विज्ञापन


'राहुल कनेक्ट' की थीम के साथ एप लांच करने के अलावा कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर राज्यों में एक ऑनलाइन कैडर संपर्क के लिए एक एप पर भी विचार कर रही है। दरअसल कांग्रेस अगले आम चुनाव के लिए अपने सोशल मीडिया तंत्र व ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को मजबूत करने जा रही है। कोरोना महामारी के दौर में और बार-बार आ रही कोरोना लहरों को देखते हुए पार्टी इस दिशा में नए सिरे से सक्रिय हो रही है। मौजूदा पांच राज्यों के चुनाव में भी डिजिटल प्रचार पर ही फोकस हो रहा है।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार व्हाट्स एप समूह 'आरजी कनेक्ट 2024' को जल्द शुरू किया जाएगा और कांग्रेस सदस्यों से इस पर प्रचार सामग्री व राजनीतिक संदेश प्रसारित करने को कहा जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ता यह सामग्री अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस की योजना शुरू में राज्यों में कई बड़े समूह बनाने की है। इसके बाद उन्हें जोनल स्तर या विधानसभा क्षेत्र स्तर पर शुरू किया जाएगा। कुछेक राज्यों में इन्हें बूथ स्तर तक भी ले जाया जा सकता है। सक्रिय सदस्यों को इन व्हाट्सएप समूहों का हिस्सा बनाया जाएगा, जो परियोजना के लिए तैयार की गई रणनीति के माध्यम से पार्टी के सदस्यों और आम मतदाताओं के साथ नेटवर्क करेंगे। 

साल के अंत तक नेतृत्व संभालेंगे राहुल?
कांग्रेस की मौजूदा तैयारी को देख अंदाज लगाया जा रहा है कि कांग्रेस 'राहुल कनेक्ट' थीम को बढ़ावा देने के बार राहुल गांधी को इस साल के अंत तक पार्टी के नेतृत्व की बागडोर सौंप सकती है। तभी पार्टी के संगठनात्मक चुनाव भी होने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें