फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पबजी ने बना दी जोड़ी: मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते हुआ प्यार, बंगाल के युवक व कर्नाटक की युवती ने किया ब्याह

Wed, 12 Jan 2022 10:07 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बच्चे व कई युवा पबजी के आदी हो चुके हैं। इस लत को छुड़ाने के लिए कई लोगों को इलाज तक की जरूरत पड़ी है। पबजी बेटलग्राउंड गेम के तो दुनियाभर में दीवाने हैं। कुछ राज्यों में इस पर पाबंदी भी लगाई गई थी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्मी गाने की लाइन है 'रब ने बना दी जोड़ी', लेकिन अब मौजूदा ऑनलाइन के दौर में 'पबजी' भी जोड़ी बनाने लगा है। इस ऑनलाइन मोबाइल गेम के भले बुरे कई अंजाम सामने आ चुके हैं। इस पर गेम खेलते हुए प्यार होने व फिर शादी कर लेने का यह पहला मामला है। इससे जुड़े बंगाल के युवक व कर्नाटक की युवती ने विवाह कर लिया है।

विज्ञापन


बच्चे व कई युवा पबजी के आदी हो चुके हैं। इस लत को छुड़ाने के लिए कई लोगों को इलाज तक की जरूरत पड़ी है। पबजी बेटलग्राउंड गेम के तो दुनियाभर में दीवाने हैं। कुछ राज्यों में इस पर पाबंदी भी लगाई गई थी। 

खबर है कि पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी का सैनूर आलम पबजी खेलने का आदी है। वह रोज यह गेम खेलता था। इस दौरान वह कर्नाटक की फिरजा नामक युवती से जुड़ा। गेम खेलते-खेलते पहले दोनों दोस्त बने और इसी दौरान दोनों भावनात्मक रूप से जुड़ गए। इसके बाद दोनों की फोन पर घंटों बातचीत होने लगी।
विज्ञापन


खेल खेल में बनी बात
खबर है कि पश्चिम बंगाल के धूपगुड़ी का सैनूर आलम पबजी खेलने का आदी है। वह रोज यह गेम खेलता था। इस दौरान वह कर्नाटक की फिरजा नामक युवती से जुड़ा। गेम खेलते-खेलते पहले दोनों दोस्त बने और इसी दौरान दोनों भावनात्मक रूप से जुड़ गए। इसके बाद दोनों की फोन पर घंटों बातचीत होने लगी। हाल ही में दोनों में बात बन गई। हालांकि दोनों अब तक एक दूसरे से रूबरू नहीं हुए थे। 

बेंगलुरु से फ्लाइट पकड़कर पहुंच गई धूपगुड़ी
बात बनी तो आगे बढ़ी और गत शनिवार को फिरजा बेंगलुरु से फ्लाइट पकड़ कर वाया बागडोगरा होते हुए धूपगुड़ी पहुंच गई और एयरपोर्ट से सीधे सैनूर के घर पहुंच गई। जब उसने सैनूर के घर की घंटी बजाई और उसने दरवाजा खोला तो हैरान रह गया, सामने फिरजा खड़ी थी। सैनूर ने बताया कि जब उसने पहली बार फिरजा को अपने सामने देखा तो अवाक रह गया। उसे यह उम्मीद नहीं थी कि ऐसा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें