फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में उठा CRPF जवानों की शहादत का मुद्दा, कांग्रेस ने की माफी की मांग

Tue, 02 Jan 2018 09:38 PM IST
संजय मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया
विज्ञापन

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए सीआरपीएफ जवानों की शहादत का मुद्दा संसद में उठा। लोकसभा में मामले को लेकर पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोक झोंक भी मामले पर देखने को मिली। बीच में लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से हस्तक्षेप करते हुए कहा कि इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन


जवानों की शहादत के मुद्दे पर अक्रामक रूख अपनाते हुए कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के राष्ट्रवादी एजेंडे पर सियासी चोट का प्रयास किया। तो पार्टी सांसद की गलत बयानी के वजह से भाजपा को जवानों की शहादत के मामले में बचाव की मुद्रा अपनानी पड़ी। कांग्रेस ने भाजपा को कटघरे में घेरने के लिए भाजपा सांसद नेपाल सिंह के जरिए सैनिकों की शहादत पर दिए गए विवादित बयान का सहारा लेते हुए सियासी प्रहार किया। तो जवाब में भाजपा ने आंकड़ों के जरिए कांग्रेस को आईना दिखाने की कोशिश की। 

ये भी पढ़ें- पूर्व वित्त मंत्री ने मोदी सरकार की 'ट्वीट नीतियों' पर उठाए सवाल, कहा-सरकारी कार्यप्रणाली अजीब
विज्ञापन


संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के आरोपों पर कहा कि वे ऐसे विषय में राजनीति न करें। कुमार ने कहा कि जवानों की शहादत का हमें गहरा दु:ख है। इस मामले पर हम राजनीति नहीं करना चाहते। बावजूद उसके विपक्ष की बेंच खासतौर से कांग्रेस सदस्यों की ओर से जवानों की शहादत पर सरकार से माफी की मांग होती रही। 

विज्ञापन

भाजपा सांसद नेपाल सिंह के बयान पर बवाल 

Winter Session of Parliament
जवानों की शहादत पर भाजपा सांसद नेपाल सिंह के जरिए दिए गए विवादित बयान को लेकर संसद में भी सियासी हंगामा कटा। लोकसभा में भाजपा सांसद नेपाल सिंह के बयान को उठाते हुए कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सरकार और भाजपा से इस बयान पर माफी की मांग की। तो पुलवामा में हुए सीआरपीएफ जवानों की शहादत का मामला उठाते हुए उन्होंने सरकार पर सेना की सुरक्षा से खिलवाड़ का आरोप लगाया।

 सिंधिया ने कहा कि जवानों की सुरक्षा के मामले में सरकार गंभीर नहीं है। पीएम मोदी से जवाब की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 1 वर्ष से जवानों के शहादत की संख्या बढ़ी है। सिंधिया ने कहा कि एक सिर के बदले दस सिर की बात करने वाले और पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब की बात करने वाले चुप क्यों हैं। पड़ोसी देश पाकिस्तान लगातार हमारे यहां आतंकवादी भेज रहा है। मगर सरकार की पाकिस्तान नीति का कोई अता-पता नहीं है। 

कुभूषण जाघव के परिवार के साथ शर्मनाक बर्ताव किए जाने के बाद भी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बैंकॉक जाकर पाक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ बैठक कर रहे हैं। पुलवामा की घटना के लिए सरकार पर सीमा पर चौकसी में चूक करार देते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि जहां से आतंकी घुसे वहां 300 मीटर तक न तो फ्लड लाइट थी और न हीं वहां सेना की तैनाती थी। 

देश की सुरक्षा को लेकर सरकार सजग: गृह राज्यमंत्री 
विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए गृह राज्य मंत्री गंगा राम अहिर ने कहा कि पुलवामा की घटना से पूरे देश में शोक है। घटना का विस्तार से वर्णन करते हुए अहिर ने कहा कि देश की सुरक्षा को लेकर सरकार सजग है। केंद्र में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से सीमा पर आतंकी के मौत की संख्या बढ़ी है। तो आतंकी घटनाओं के जरिए सैनिकों और सामान्य नागरिकों के मौत के मामलों में कमी आई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें