फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donate for Desh: लोकसभा चुनाव की तैयारी में कांग्रेस, 'देश के लिए दान' अभियान कल से, खरगे करेंगे शुरुआत

Sun, 17 Dec 2023 06:10 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से पहले ऑनलाइन चंदा जुटाने के लिए ‘देश के लिए दान’ नाम से अभियान शुरू करने का फैसला किया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 18 दिसंबर को इस अभियान की शुरुआत करेंगे। 
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आर्थिक तंगी का दावा करने वाली कांग्रेस ने आगामी आम चुनाव से पहले ऑनलाइन चंदा एकत्र करने के लिए ‘देश के लिए दान’ नाम से अभियान शुरू करने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 18 दिसंबर को इस अभियान की शुरुआत करेंगे।

विज्ञापन


पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 18 साल से अधिक उम्र के भारतीय इस अभियान के जरिये 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुने की राशि चंदे के रूप में दे सकते हैं। माकन ने कहा कि अभियान की टैगलाइन होगी बेहतर देश के लिए कांग्रेस को आपकी जरूरत है, भारत को आपकी जरूरत है।

60 साल तक जिस देश को लूटा, अब उसी से चंदा मांग रही कांग्रेस : भाजपा
भाजपा ने कहा कि यह अभियान गांधी परिवार को समृद्ध करने की एक कोशिश और पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां भारी मात्रा में नकदी की जब्ती के मामले से ध्यान भटकाने की कोशिश है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, जिन्होंने 60 साल तक भारत को लूटा अब उसी देश से चंदा मांग रहे हैं। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि यह क्राउडसोर्सिंग महात्मा गांधी के ऐतिहासिक तिलक स्वराज फंड से प्रेरित है। वे महात्मा और तिलक दोनों को कलंकित करेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें