चुनाव मतगणना से पहले आए तमाम एग्जिट पोल पर बीजेपी को बहुमत मिलता देख उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान रावत ने कहा कि 'मुझे पूरा विश्वास है कि हम उत्तराखंड में स्पष्ट बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।'
बता दें कि तमाम एग्जिट पोल में बीजेपी उत्तराखंड में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। सर्वे में कहा जा रहा है कि उत्तराखंड में बीजेपी की सरकार बनना तय है, जबकि कांग्रेस दूसरे नंबर पर रहेगी।