फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: टीम इंडिया को BJP की शुभकामनाएं, कांग्रेस ने जवाबी पोस्ट में लिखा- INDIA जीतेगा, यूजर्स क्या बोले?

Sun, 19 Nov 2023 06:01 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने है। अहमदाबाद में खेले जा रहे मुकाबले को लेकर भाजपा ने टीम इंडिया को शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस ने एक्स पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 का फाइनल जीतने के लिए भारतीय टीम को शुभकामा संदेश भेजे जा रहे हैं। देश के गौरव से जुड़े इस लम्हे का असर ऐसा है कि सियासी सरगर्मियों और व्यस्तताओं के बावजूद राजनीतिक दल भी खेल के मैदान पर नजरें गड़ाए हुए हैं। भाजपा ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि उसे टीम की क्षमता पर पूरा भरोसा है। विश्वकप जीतने की शुभकामनाएं कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी एक दिन पहले भी दे चुकी हैं। हालांकि, मुकाबला शुरू होने से पहले सोशल मीडिया पर एक्स पोस्ट में भाजपा की शुभकामनाओं पर कांग्रेस पार्टी का जवाब चर्चा में आ गया है। भाजपा के एक्स पोस्ट को री-पोस्ट कर कांग्रेस ने लिखा कि भारत को जीत मिलनी तय है।
विज्ञापन


कांग्रेस की शुभकामनाओं में राजनीतिक संदेश
इस रोचक एक्स पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि कांग्रेस ने क्रिकेट के रोमांच के बीच राजनीतिक संदेश देने का काम किया है। दरअसल, एक तरफ भाजपा ने टीम इंडिया को चीयर करने के लिए अपनी एक्स पोस्ट में 'कम ऑन टीम इंडिया, हमें आप पर पूरा भरोसा है' लिखने के साथ-साथ क्रिकेट के आइकॉन और वर्ल्डकप ट्रॉफी का भी इस्तेमाल किया। दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी ने अपने एक्स पोस्ट में 'सही बात है; जीतेगा इंडिया' (INDIA) लिखा, जिसे कुछ यूजर्स 28 विपक्षी दलों के राजनीतिक गठबंधन से जोड़ रहे हैं।

क्रिकेट के कारण देश एकजुट या सियासी संदेश देने की ताक में कांग्रेस
हालांकि, इस मजेदार एक्स पोस्ट के बीच कई यूजर्स ने सकारात्मक संदेश भी खोज निकाले। कई यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि क्रिकेट की यही ताकत है, जहां पूरा देश एकजुट हो जाता है। टीम इंडिया के लिए सत्तारूढ़ दल के ट्वीट को साझा करने के मुख्य विपक्षी दल की भावनाओं का स्वागत करते हुए यूजर्स ने कहा, इस उदाहरण से साफ होता है कि देश सबकुछ भुलाकर कैसे एकजुट होता है। हालांकि, कई सोशल मीडिया यूजर्स को इसमें सियासत भी दिखी। उन्होंने कहा कि एक्स पोस्ट में अगले साल आम चुनाव में भाजपा से मुकाबला करने की योजना बना रही कांग्रेस समेत 28 विपक्षी पार्टियों की झलक दिखती है।
विज्ञापन


भाजपा-कांग्रेस क्रिकेट के कारण करीब आए?
यह एक्स पोस्ट इसलिए भी रोचक है क्योंकि ज्यादातर मौकों पर एक-दूसरे पर हमले और जवाबी हमले करने वाले राजनीतिक दल- भाजपा और कांग्रेस दोनों के एक्स पोस्ट के समय में काफी कम अंतर है। भाजपा के ट्वीट के सिर्फ 14 मिनट बाद कांग्रेस ने रिपोस्ट किया। अधिकांश कमेंट्स को देखने से पता लगता है कि लोगों का पहली नजर में यही मानना है कि वर्ल्डकप क्रिकेट के खुमार के बीच सत्तारूढ़ भाजपा और विपक्षी कांग्रेस ने राजनीतिक मतभेद भुलाकर टीम इंडिया का उत्साह बढ़ाते हुए जीत की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


मैच की लाइव स्ट्रीमिंग में पार्टी प्रमुख खड़गे
इस एक्स पोस्ट के अलावा कांग्रेस ने अपने आधिकारिक हैंडल पर एआईसीसी मुख्यालय में मैच की लाइव स्क्रीनिंग का वीडियो भी पोस्ट किया। पार्टी ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "भारत जीतेगा।" कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में मैच देखने वाले वरिष्ठ पार्टी नेताओं में शामिल रहे। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी सूत्रों ने कहा है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी चुनावी कार्यक्रम के कारण अभी राजस्थान में हैं, दोनों के वहीं मैच देखने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें